Advertisement

शराब माफिया की गोद में बैठकर कांग्रेस चलाती है सरकार : शालिनी

रायपुर । भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उस बयान पर करारा प्रहार किया है, जिसमें उन्होंने शराब बंदी न करने को लेकर बयान दिया है। शालिनी राजपूत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और भूपेश बघेल उच्च श्रेणी की झूठी पार्टी और नेता हैं। उन्होंने भूपेश बघेल को झूठों का सरताज करार दिया है। शालिनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गंगाजल हाथ में लेकर शराबबंदी का वादा किया। माताओं-बहनों को झांसे में डालकर वोट लिया। बाद में उनकी इच्छा आकांक्षाओं का गला घोंट दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शालिनी ने कहा कि पांच वर्ष बीतने को हैं। शराब माफियाओं की यह सरकार शराब बंदी के नाम पर पहले साल से केवल नौटंकी करती रही। कभी समिति गठित करने की बात करते हैं, कभी दूसरे राज्यों की शराब बंदी की व्यवस्था का अध्ययन करने को टीम भेजते हैं। मंत्री कुछ बोलते है विधायक कुछ और। भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी की नीयत में खोट है। कांग्रेस पार्टी शराब माफियाओं की गोद में बैठकर सत्ता सुख भोग रही है। इसलिए मुख्यमंत्री शराब बंदी से भाग रहे है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47