राजनीतिराज्य

बीआरएस के दो विधायकों पर इनकम टैक्स के छापे

बीआरएस के दो विधायकों पर इनकम टैक्स के छापे

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

उमेश प्रधान न्यूज रिपोर्टर,इनकम टैक्स के अधिकारी बुधवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक पी. शेखर रेड्डी और र्मी जनार्दन रेड्डी के हैदराबाद में परिसरों और तेलंगाना के अन्य ठिकानों पर तलाशी ले रहे हैं।
भोंगिर विधायक शेखर रेड्डी और नागरकुर्नूल विधायक र्मी जनार्दन रेड्डी के परिसरों के आसपास कड़ी सुरक्षा के बीच तलाशी ली जा रही है।

शेखर रेड्डी रियल एस्टेट, खनन, सौर ऊर्जा और लिथियम बैटरी कारोबार में हैं। वे तीर्थ समूह के नाम से संचालन करते हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कहा जाता है कि कंपनी दक्षिण अफ्रीका में खनन कारोबार में शामिल है। इसने हैदराबाद और कर्नाटक में कई रेसिडेंशियल और कमर्शियल प्रोजेक्ट भी पूरे किए हैं।

आईटी अधिकारी दो टेक कंपनियों के परिसरों पर भी तलाशी ले रहे हैं, जिसमें शेखर रेड्डी की पत्नी वनिता रेड्डी निदेशक बताई जा रही हैं।

सूत्रों ने कहा कि आईटी अधिकारियों ने 50 टीमों का गठन किया है जो हैदराबाद में रियल एस्टेट कंपनियों और उनके प्रमोटरों के विभिन्न परिसरों पर तलाशी ले रही हैं।

वे आयकर भुगतान में कथित अनियमितताओं की जांच के तहत कंपनियों के आय रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!