Advertisement

कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने किया बीपीओ कॉल सेंटर का निरीक्षण

रायपुर : कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने किया बीपीओ कॉल सेंटर का निरीक्षण

कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने आज शाम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में संचालित बीपीओ कॉल सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर सेंटर में काम कर रहे कर्मचारियों से बात की एवं उनसे काम के जुड़े उनके अनुभव पूछे। साथ ही काम से जुड़ी जानकारी जैसे वेतन और काम की अवधि के बारे में और बीपीओ कॉल सेंटर के संचालक से केंद्र में काम कर रहे युवक-युवतियों के रहने खाने की सुविधा, कार्यावधि और आवागमन की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उन्होंने कॉल सेंटर में काम कर रहे युवाओं के लिए नए अवसर प्रदान करने नए कौशल से जुड़े विषयों की ट्रेनिंग देने और साथ ही दूरस्थ अंचल के बच्चों को भी नौकरी का अवसर प्रदान करने के सुझाव दिए। साथ ही कहा कि परंपरागत व्यवसाय से जुडे वर्गोें के कॉल संेटर से जोड़े और उनकी प्रतिभा को विकसित करें।

कलेक्टर ने बीपीओ सेंटर के विभिन्न विभागों का भी निरीक्षण किया, साथ ही कैफेटेरिया का निरीक्षण कर खाने की गुणवत्ता और कर्मचारियों की सुविधा के विषय में आवश्यक निर्देश दिए इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57