दुर्ग : विश्व रेडक्रॉस दिवस पर हैनरी डुनॉट को किया याद

दुर्ग : विश्व रेडक्रॉस दिवस पर हैनरी डुनॉट को किया याद

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

कलेक्टर व अध्यक्ष, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला दुर्ग पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की प्रेरणा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व सचिव इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला दुर्ग डॉ. जेपी मेश्राम तथा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग अभय जायसवाल के मार्गदर्शन में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग के द्वारा 08 मई 2023 विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर फादर ऑफ द रेडक्रॉस एण्ड मूवमेंट हैनरी डुनॉट को याद किया गया। कार्यक्रम की शुरूवात में जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग की उपस्थिति में सर जीन हैनरी डुनॉट के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग के द्वारा बताया गया कि रेडक्रॉस की सेवा ही उनकी पहचान है, इसी तरह जीवन में हमेशा मानव सेवा को अपनाना चाहिए। इसके पश्चात काउंसलर एवं वॉलेण्टियर को कोरोना के नियमों का पालन करने तथा इसके प्रति सभी नागरिकों को जागरूक किया जाना है। इसके पश्चात् यूथ एवं जुनियर रेडक्रॉस छात्र-छात्रओं एवं काउंसलरों के द्वारा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जुनियर रेडक्रॉस के द्वारा आयोजित पैदल रैली जागरुकता कार्यक्रम को सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री तनवीर अकील ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया, रैली शहर के प्रमुख मार्गाे से गुजरते हुए एड्स जागरूकता संबंधी नारे लगाते हुए भ्रमण किये ।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इस दौरान युथ एवं जुनियर रेडक्रॉस छात्र-छात्रा एवं काउंसलरों के द्वारा वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में जाकर वृद्धजनो को फल वितरण किया गया। इसके पश्चात राज्य मुख्यालय से प्राप्त हाईजिन कीट व मास्क को मड़ीकंचन केन्द्र सुराना कॉलेज के सामने उपस्थित रेडक्रॉस छात्र-छात्रा एवं काउंसलर के द्वारा स्वच्छता दीदियों को वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में काउंसलर एवं यूथ रेडक्रॉस के द्वारा रक्तदान किया गया । उक्त कार्यक्रम में श्री महावीर जैन विद्यालय दुर्ग, तुलाराम आर्य कन्या उ.मा.वि. दुर्ग, दाउ र.प्र.रा.विद्यालय दुर्ग, सेठ रतन चंद सुराना महाविद्यालय के युथ एवं जुनियर रेडक्रॉस के छात्र-छात्रा सम्मिलित हुए ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग के जिला संगठक युवराज देशमुख, संजय कुमार लहरे, संतोष कुमार बघेल, सचिन कुमार शर्मा, सरिता अग्रवाल, हेमलता बंजारे, मनोरमा पाण्डे, नीतु राय, रेखा शर्मा, जुगल किशोर नेताम, डॉ. उमेश वैद्य, अनिल साहू, कीर्तन पटेल, अजय नारायण, सुशील असाटी, श्रद्धा साहू, कलश जैन, रितेश रहंगडारे आदि का सराहनीय योगदान रहा।