दुर्ग : सीसीटीवी इंस्टालेशन एवं इंलेक्ट्रिशयन का प्रशिक्षण लेकर युवक प्राप्त कर सकते है स्वरोजगार

दुर्ग : सीसीटीवी इंस्टालेशन एवं इंलेक्ट्रिशयन का प्रशिक्षण लेकर युवक प्राप्त कर सकते है स्वरोजगार

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

-ग्रामीण स्वरोजगार अंतर्गत युवक एवं युवतियों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, दुर्ग भारत सरकार द्वारा संचालित एक प्रशिक्षण संस्थान है। यह संस्थान ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करता है। आरसेटी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवक एवं युवतियों को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार विकास को सुगम बनाना है। आरसेटी द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम आत्म-उत्पादकता, सशक्तिकरण, कौशल विकास, उद्यमिता, बैकिंग और वित्तीय सेवाओं के बारे में शिक्षण प्रदान करते हैं। आरसेटी द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से, ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसी उद्देश्य से संस्थान द्वारा आगामी महीनों में ग्रामीण क्षेत्र के युवक एवं युवतियों हेतु 10 मई 2023 से सीसीटीवी इंस्टालेशन एवं सर्विस (13 दिन) व इलेक्ट्रीशियन (30 दिन) प्रशिक्षण संचालित किया जाएगा। प्रशिक्षण हेतु इच्छुक आवेदक के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, नरेगा जॉब कार्ड, मार्कशीट, पासपोर्ट फोटो की छायाप्रति अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए 0788-2961973, शंकराचार्य हॉस्पिटल के पास, जुनवानी, भिलाई में संपर्क कर सकते हैं।