Advertisement

धमतरी : मतदान केन्द्रों में 12 मई तक नवविवाहित महिला मतदाताओं का किया जाएगा सम्मान

धमतरी : मतदान केन्द्रों में 12 मई तक नवविवाहित महिला मतदाताओं का किया जाएगा सम्मान

महिला मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के प्रति प्रेरित करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मतदान केन्द्र में नवविवाहित वधु सम्मान समारोह के आयोजन का निर्णय लिया गया है। इसके तहत मतदान केन्द्र में तीन वर्षों में विवाहोपरांत आने वाले नवविवाहित वधुओं का मतदान केन्द्र में सम्मान किया जाना है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस सम्मान समारोह आयोजन का उद्देश्य है मतदाता सूची में लिंगानुपात को कम करना, 18 वर्ष से अधिक आयु की प्रत्येक महिला का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना, निर्वाचन प्रक्रिया में महिलाओं की शत्-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करना, महिला मतदान प्रतिशत में वृद्धि करना, महिलाओं को भय एवं लोभ से मुक्त होकर मतदान के लिए प्रेरित करना, विवाह उपरांत विवाह स्थान पर मतदान सूची में पंजीयन कराना, मतदान सूची में ऑनलाइन/ऑफलाइन के माध्यम से पंजीयन की जानकारी देना है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिले के तहत आने वाले विधानसभा क्षेत्र 56 सिहावा, 57 कुरूद और 58 धमतरी के सभी मतदान केन्द्रों के संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर के निर्देशन में यह कार्यक्रम आगामी 12 मई तक आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत बीएलओ अपने क्षेत्र के बहुओं को मतदान केन्द्र पर आने का निमंत्रण स्वयं जाकर देंगे तथा नव वधुओं का सम्मान चंदन और रोली का टीका लगाकर सम्पादित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान यदि नवविवाहित वधुओं का नवीन निवास स्थान क्षेत्र के मतदाता सूची में पंजीयन नहीं हुआ है तो उनके पंजीयन के संबंध में मौके पर ही फार्म-6 भराया जाकर आवश्यक कार्यवाही किया जाएगा। ऐसी नवविवाहिता, जो कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, उनके घर जाकर पंजीयन के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। बूथ लेवल ऑफिसर प्रत्येक निर्वाचन में भय एवं लोभ से मुक्त होकर मतदान करने हेतु प्रेरित करेंगे और कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों को मतदाता शपथ दिलवाएंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57