Advertisement

अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने मे सरगुजा पुलिस को मिली सफलता, हत्या के आरोपी पत्नी एवं ससुर गिरफ्तार………

अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने मे सरगुजा पुलिस को मिली सफलता, हत्या के आरोपी पत्नी एवं ससुर गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा मामले मे त्वरित कार्यवाही कर अंधे कत्ल का जल्द खुलाशा करने दिए गए थे दिशा निर्देश।
आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त बसुला, मोटरसाइकिल की चाभी एवं घटना मे प्रयुक्त अन्य सामान भी किया गया बरामद।

लखनपुर – प्रार्थी उमाशंकर यादव साकिन सोयदा लखनपुर द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी का बड़ा भाई रामाशंकर यादव अपनी पत्नी बच्चों के साथ अलग मकान मे निवास करता था,जो दिनांक 7/5/23 को तुनगरी के श्यामलाल यादव द्वारा रामाशंकर यादव का शव चाँदो नर्सरी बारी मे पड़े होने की जानकारी दिया गया, जो घटना कि सुचना थाना मे प्राप्त होने पर प्रथम दृष्टया मर्ग कायम कर जांच मे लिया गया।

मामले को संज्ञान मे लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे एक विशेष टीम का गठन कर मामले का खुलाशा करने एवं मामले मे शामिल आरोपियों का पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार करने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला प्रशिक्षु आईपीएस राग जैन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण) अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम, फॉरेंसिक टीम,एवं डॉग स्क्वाड द्वारा घटनास्थल का जायजा लेकर मामले मे शामिल आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

दौरान मर्ग जांच परिजनों एवं आस पास के लोगो के बयान से मृतक द्वारा शराब पीकर अक्सर अपनी पत्नी से लड़ाई झगड़ा करने के तथ्य सामने आए थे जिस कारण मृतक की पत्नी अपने मायके चांदो आ गयी थी,विवाद कि जानकारी प्राप्त होने पर मृतक के ससुराल के सदस्यों से घटना के सम्बन्ध मे कड़ाई से पूछताछ करने पर मृतक कि पत्नी बालकुमारी एवं ससुर सुखदेव द्वारा बताया गया कि घटना दिनांक 04/05/23 को मृतक रामाशंकर यादव अपनी पत्नी बालकुमारी से वाद विवाद कर बसूला से मारने के लिये दौड़ा रहा था, उसी दौरान बालकुमारी बसूला को छिन कर रामाशंकर यादव के सिर में मार दी जिससे मृतक जमीन पर गिर गया गिरने के बाद भी आरोपिया द्वारा मृतक के सर मे गंभीर चोट कारित किया गया जिससे मृतक मौक़े पर ही फौत कर गया, मृतक के फौत होने पश्चात मृतक की पत्नी बालकुमारी अपने पिता सुखदेव के साथ मिलकर रामाशंकर यादव के लाश को चांदो नर्सरी बारी मे फेंक दिये, और मृतक के मोटर सायकल को लाश के बगल में टिका दिये, और वापस घर आकर घटना मे प्रयुक्त त्रिपाल, रस्सी,मृतक का कपड़ा, जुता, मोबाईल को साक्ष्य छुपाने के उदेदश्य से घर के बाड़ी से आग लगाकर जला देना बताया गया, पुलिस टीम द्वारा बचे हुए अवशेष को घटनास्थल से जप्त किया गया हैं, आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त बसूला एवं मृतक के मोटरसाइकिल कि चाभी भी जप्त किया गया हैं।

आरोपियों द्वारा हत्या कारित किये जाने की घटना स्वीकार किये जाने पर सदर धारा 302, 201,120 (बी) भा.द.वि. का अपराध पंजीबध्द कर आरोपीगण बालकुमारी पति स्व० रामशंकर यादव साकिन सोयदा लखनपुर एवं सुखदेव आ.केंदा साकिन चांदो लखनपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक भोजकुमार गुप्ता, उप निरीक्षक डाकेश्वर सिंह, सउनि भुपेश सिंह, सउनि डेविड मिंज, सउनि अरुण गुप्ता, प्रआर बलभद्र राम ठाकुर, आरक्षक देवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, जगजीवन बेक, जानकी प्रसाद राजवाडे,राहुल सिंह, सक्रिय रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM