Advertisement

बलौदाबाजार : जिले में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 71.54 प्रतिशत एवं हायर सेकेण्डरी 75.57 प्रतिशत रहा, कलेक्टर चंदन कुमार ने सफल विद्यार्थियों को दी बधाई

बलौदाबाजार : जिले में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 71.54 प्रतिशत एवं हायर सेकेण्डरी 75.57 प्रतिशत रहा, कलेक्टर चंदन कुमार ने सफल विद्यार्थियों को दी बधाई

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आज दोपहर 12 बजे हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2022-23 का परिणाम शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा जारी किया गया। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी.एस ध्रुव ने बताया कि बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में हाईस्कूल परीक्षा के लिए कुल 21180 छात्र पंजीकृत हुए थे जिसमें से 20 हजार 664 छात्र परीक्षा मे शामिल हुए। 20642 छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इनमें से 5695 छात्र प्रथम श्रेणी में, 7482 छात्र द्वितीय श्रेणी में तथा 1592 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किये गये है। 1155 छात्र पूरक घोषित किये गये है। इस कुल 14 हजार 769 छात्र उत्तीर्ण हुए है। इस तरह जिले का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 71.54 प्रतिशत रहा। इसी तरह हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा के लिए कुल 19 हजार 648 छात्र पंजीकृत हुए थे, जिसमें से 19 हजार 361 छात्र परीक्षा मे शामिल हुए। इनमें से 19 हजार 354 छात्रों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। घोषित परिणामों मे 3822 छात्र प्रथम श्रेणी, 8849 छात्र द्वितीय श्रेणी एवं 1956 छात्र तृतीय श्रेणी में घोषित किये गये है। 1579 छात्र पूरक घोषित किये गये है। इस तरह कुल 14627 छात्र उत्तीर्ण घोषित किये गये है। इस तरह जिले का हायर सेकेण्डरी स्कूल का परीक्षा परिणाम 75.57 प्रतिशत रहा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57