Advertisement

जल जीवन मिशन अंतर्गत जल बहिनियों की एक दिवसीय कार्यशाला ग्राम कोरर एवं बैजनपुरी में आयोजित

उत्तर बस्तर कांकेर : जल जीवन मिशन अंतर्गत जल बहिनियों की एक दिवसीय कार्यशाला ग्राम कोरर एवं बैजनपुरी में आयोजित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जल जीवन मिशन अंतर्गत विकासखण्ड भानुप्रतापपुर के आठ ग्रामों हाटकर्रा, हेटारकसा, कोरर, डोंगरगांव, असतरा, राडवाही, घोड़दा, सेलेगांव, चिल्हाटी की जल बहिनियों की एक दिवसीय कार्यशाला ग्राम पंचायत कोरर के सरपंच श्री सौरभ ठाकुर एवं ग्राम पंचायत बैजनपूरी के सरपंच श्रीमती वंदना नेताम, ग्राम पंचायत हाटकर्रा के उप सरपंच श्रीमती राधा पटेल की उपस्थिति में आयोजित की गई। जिला समन्वयक श्री कुमार सिंह तोप्पा द्वारा जल जीवन मिशन के प्रमुख उद्देश्यों का संक्षिप्त जानकारी दिया गया। अतिथियों द्वारा उपस्थित जल बहिनियों को ग्राम के प्रत्येक जल स्रोत व आंगनबाड़ी केन्द्र के जल परीक्षण में सहभागिता देते सभी को शुद्ध जल के महत्व के प्रति जागरूक करते अंतिम व्यक्ति तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने में सहयोग करने अपील किया। जिला नोडल अधिकारी नवीन कुमार साहू द्वारा जिले में चल रहे जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल बहिनियों के कार्य एवं जल जीवन मिशन में उनकी भूमिका की जानकारी दी गई। जिला समन्वयक सुश्री निशा वामन द्वारा जल जीवन मिशन का विस्तृत वर्णन करते हुए ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की भूमिका, जल संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व को विस्तार से बताया। कार्यक्रम में उप अभियंता भानुप्रतापपुर गिरेंद्र साहू द्वारा विकासखण्ड भानुप्रतापपुर में जल जीवन मिशन एवं पेयजल से संबंधित चल रहे कार्यों की जानकारी देते आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में जिला समन्वयक छत्रपाल साहू, अनूप कुलदीप, विरेन्द्र विश्वकर्मा, घनश्याम, एनजीओ सहभागी समाज सेवी संस्था के टीम लीडर निर्भय यादव एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57