ताजा ख़बरेंनई दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़

CJI चंद्रचूड़ ने दो और जजों को दिलाई शपथ, अब पूरी क्षमता के साथ काम करेगा शीर्ष अदालत

नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने सोमवार को देश की शीर्ष अदालत के दो नए न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस राजेश बिंदल और जस्टिस अरविंद कुमार की नियुक्ति पत्र पर हस्ताक्षर कर दिया था जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट में सोमवार की सुबह 10.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह के बाद नए जजों को शपथ दिलाई गई।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

आज शपथ ग्रहण करने वालों में न्यायमूर्ति राजेश बिंदल इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे और न्यायमूर्ति रविंद कुमार सर्वोच्च न्यायालय में शपथ लेने से पहले गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे। 16 अप्रैल, 1961 को पैदा हुए जस्टिस बिंदल को इस साल अप्रैल में 62 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद हाई कोर्ट से रिटायर होना था लेकिन सुप्रीम कोर्ट में उनकी पदोन्नति के कारण, अब उनके पास सेवा में तीन और वर्ष जोड़ दिए हैं

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बता दें कि हाई कोर्ट के न्यायाधीशों के सेवानिवृत्त होने की आयु 62 वर्ष है जबकि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश 65 वर्ष में सेवानिवृत्त होते हैं। जस्टिस कुमार का जन्म 14 जुलाई 1962 को हुआ था और वह जुलाई 2023 में 61 साल के हो जाएंगे। पिछले हफ्ते, पांच न्यायाधीशों ने अपनी पदोन्नति के बाद सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के रूप में शपथ ली। आज दोनों जजों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद, नौ महीने में सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या अब पूरी हो चुकी है। भारत के मुख्य न्यायाधीश सहित 34 न्यायाधीशों के साथ अब सुप्रीम कोर्ट अपनी पूरी ताकत हासिल कर चुकी है। अब सुप्रीम कोर्ट में जजों के लिए कोई पद खाली नहीं है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!