Advertisement

पुलिस आरक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, बेरोजगारों को लगाया 16 लाख रुपए का चूना…

धमतरी। जिले में नौकरी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस आरक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी ने 3 लोगों को 16 लाख रुपए का चूना लगाया. पीड़ितों को ठगी का अहसास होने के बाद थाना में शिकायत किए, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी के सोरम निवासी तुलसी राम साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि महासमुंद के परसवानी गांव में निवासी आदर्श चंद्राकर ने वर्ष 2018-19 में पुलिस आरक्षक भर्ती कराने के नाम पर उसके अलावा दो अन्य लोगों से 16 लाख रुपए लिया है.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

तुलसी राम ने बताया कि आरोपी ने उससे 5 लाख रुपए लिए हैं, उसी तरह गोकुलपुर निवासी मिथिलेश कुमार निर्मलकर से 7 लाख 50 हजार रुपए और पोटियाडीह निवासी देव नारायण साहू से 3 लाख 50 हजार लिए हैं. इस तरह से आरोपी ने तीनों से नौकरी लगाने के नाम पर 16 लाख लिए हैं.

पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि आरोपी ने उनकी न तो नौकरी लगवाई और न ही पैसा वापस कर रहा है. इसके साथ ही आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर रखा है. पुलिस पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57