Advertisement

घर का ताला तोड़कर गैस सिलेण्डर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

घर का ताला तोड़कर गैस सिलेण्डर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51

गोपाल सिंह विद्रोही/ प्रदेश खबर/प्रमुख छत्तीसगढ़/विश्रामपुर/सूरजपुर -ग्राम अजबनगर निवासी बसंत सिंह ने थाना जयनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 12 मई के दोपहर में पल्सर मोटर सायकल के चालक द्वारा उसके एवं उसके पड़ोसी के घर का ताला तोड़कर घर में रखे गैस सिलेडर को चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर धारा 454, 380 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने चोर की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में थाना जयनगर पुलिस चोर की पतासाजी में लगी थी इसी बीच मुखबीर की सूचना पर संदेही सुरेश किर्तनिया को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने गैस सिलेण्डरों को चोरी करना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर एचपी एवं इण्डेन कंपनी का 2 नग गैस सिलेण्डर कीमत करीब 8 हजार रूपये, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर आरोपी सुरेश किर्तनिया पिता कुश किर्तनिया उम्र 21 वर्ष निवासी डिगमा भगवानपुर, नेहरूनगर थाना गांधीनगर को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सुभाष कुजूर, एएसआई राकेश यादव, प्रधान आरक्षक मुकेश्वर वर्मा, आरक्षक कैलाश यादव व आरक्षक नीरज झा सक्रिय रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM