CG NEWS : मां के साथ सो रही थी डेढ़ साल की मासूम, सांप के डसने से बच्ची की मौत

कोरबा। CG NEWS : जिले में सांप के डसने से डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी मां के साथ घर पर सो रही थी। इस दौरान ये हादसा हुआ। सांप के काटने के बाद तुरंत परिजन 108 की मदद से जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह मामला जिला अस्पताल पुलिस चौकी का है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

जानकारी के अनुसार, कोथारी गांव निवासी शेखर धैर्य, पत्नी बबीता और 4 बच्चे हैं। जो रोजी मजदूरी कर अपने पैवार का जीवन यापन करता है। शेखर अपने दो बच्चों के साथ खाट पर सोया हुआ था। वहीं उसकी पत्नी बबीता दो बच्चों को लेकर सोई हुई थी। सुबह 6 बजे लगभग सबसे छोटी बच्ची काजल को सांप ने डस लिया। परिजनों को पता ही नहीं चला। जब सुबह सब उठने लगे तब उसकी मां ने उसे भी उठाया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इस दौरान करैत सांप खाट पर बच्ची के साथ लिपटा हुआ था। चीख-पुकार मचाने पर शेखर मौके पर पहुंचा और देखा कि करैत सांप कुंडली मारे खाट पर बैठा था। बच्ची के हाथों को छूकर देखा तो ठंडा हो चुका था और मुंह से झाग निकल रहा था। फिर भी परिजनों ने जिंदा समझकर 108 को फोन किया। 108 की मदद से बच्ची को जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार जनार्दन अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज कर पंचनामा की कार्रवाई की।