गरियाबंदछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

बहादुर कलारिन सम्मान हेतु नामांकन 10 अक्टूबर तक आमंत्रित

बहादुर कलारिन सम्मान हेतु नामांकन 10 अक्टूबर तक आमंत्रित

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

गरियाबंद 29 सितम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2024 हेतु नामांकन आमंत्रित किया गया है। महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाले राज्य की महिलाओं को प्रदान किया जाता है।

जिसके तहत् दो लाख रूपये तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में दिया जाता है। इसके पंजीयन के लिए 10 अक्टूबर 2024 तक प्रविष्ठिया आमंत्रित की गई है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ राज्य में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिला को प्रोत्साहन के क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान हेतु छत्तीसगढ़ के निवासी एक ही महिला को प्रतिवर्ष राज्य शासन द्वारा नियुक्त निर्णायक मंडल द्वारा चयन होने पर निर्णय के आधार पर पुरस्कार की राशि नगद, चेक, सम्मान तथा प्रतीक चिन्ह से युक्त पट्टिका प्रशस्ति के रूप में दिया जायेगा। पुरस्कार हेतु आयु सीमा का बंधन नहीं रहेगा। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।

बहादुर कलारिन पुरस्कार हेतु निर्धारित प्रपत्र में आवेदन दिनांक 10 अक्टूबर 2024 के पूर्व संयुक्त जिला कार्यालय गरियाबंद जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय के कक्ष क. 79 से सीधे संपर्क कर प्राप्त कर सकते है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!