छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

बस्तर में उड़ान सेवा पर लग सकता है विराम, जानिए एलाइंस एयर सेवाएं की क्या है स्थिति…

बस्तर। छत्तीसगढ़ में बस्तर वासियों के लिए बुरी खबर है। दरअसल बस्तर वासियों के लंबे समय की मांग के बाद जगदलपुर में शुरू हुई उड़ान सेवा पर विराम लग सकता है। आपको बता दें अगले महीने 21 सितंबर को एलाइंस एयर कंपनी से हुई अनुबंध खत्म हो रही है। ऐसे में अब तक अनुबंध बढ़ाने के लिए कोई पहल नहीं की गई है, जिसके चलते माना जा रहा है कि बस्तर से उड़ान भरने वाली एकमात्र एलायंस एयर की फ्लाइट भी बंद होने की कगार पर है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

गौरतलब है कि 3 साल पहले 21 सितंबर 2020 को एलाइंस एयर ने बस्तर से अपनी 72 सीटर विमान सेवा की शुरुआत की थी और जगदलपुर से हैदराबाद व जगदलपुर से राजधानी रायपुर के लिए हर रोज उड़ान भर रही थी। हवाई सेवा का लाभ ले रहे बस्तर वासियों का भी इस एलायंस एयर कंपनी को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 21 सितंबर को खत्म हो रहे 3 साल के अनुबंध को बढ़ाने के लिए अब तक स्थानीय स्तर पर कोई पहल नहीं की गई है जिसके चलते बस्तर में हवाई सेवा ढप होने की कगार पर पहुँच गई है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

आपको बता दें योजना की अनुबंध खत्म होने के बाद फ्लाइट का संचालन कमर्शियल मोड पर संभव है, लेकिन एलाइंस प्रबंधन ऐसा नहीं चाहता है। ऐसा होने पर टिकट की दर भी बढ़ जाएगी। वर्तमान में  उड़ान योजना के तहत यात्रियों को काफी रियायत मिल रही है जो कि कमर्शियल होने पर नहीं मिल पाएगी।  बताया जा रहा है की योजना के तहत 1 साल का एक्सटेंशन मिल सकता है, लेकिन इसके लिए स्थानीय स्तर पर कोई प्रयास अब तक नहीं किया गया है। चर्चा यह भी है कि 80% संभावना है कि फ्लाइट का संचालन 21 सितंबर के बाद बंद हो सकता है और ऐसा होने पर बस्तर की जनता को एक बड़ी सौगात से महरूम होना पड़ेगा।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!