छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में तेजी से हो रहे कार्य: उद्योग मंत्री देवांगन!

महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में तेजी से हो रहे कार्य: उद्योग मंत्री देवांगन!

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

उद्योग मंत्री को 10 हजार से अधिक बहनों ने बांधी स्नेह और विश्वास की डोर!

सुबह से लगा रहा राखी बांधने के लिए बहनों का तांता!

रायपुर///प्रदेश के वाणिज्य उद्योग और श्रममंत्री लखन लाल देवांगन को 10 हजार से अधिक बहनों ने प्रेम और विश्वास की डोर बांधकर अपना आशीर्वाद दिया। इस मौके पर उद्योग मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सभी बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत् प्रतिमाह एक हजार रूपए दिए जा रहे हैं। महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर उद्योग मंत्री देवांगन के पंचवटी के समीप शासकीय आवास डी 1 आयोजित बहनी मन संग राखी के तिहार में आज सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाओं और बहनों का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर तक 10 हजार से अधिक महिलाओं ने अपने भाई को राखी बांध कर आशीर्वाद दिया। रक्षाबंधन पर्व में हर वर्ग समाज की बहनों में उत्सुकता देखी गई। कोरबा नगर निगम क्षेत्र के हर वॉर्ड से महिलाएं राखी उत्सव में शामिल हुई। इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने सभी से स्नेह पूर्वक राखी बंधवाई और उनके आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पंचायत एवं नगरीय संस्थाओं के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!