Advertisement

ममता पर भड़के शुभेंदु, कहा- PM की मीटिंग में उन्हें इंतजार नहीं करना पड़ा, एक गैर विधायक CM मेरा अपमान नहीं कर सकता

ममता पर भड़के शुभेंदु, कहा- PM की मीटिंग में उन्हें इंतजार नहीं करना पड़ा, एक गैर विधायक CM मेरा अपमान नहीं कर सकता
शुभेंदु ने ममता के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा कि पीएम से मीटिंग से पहले उनका हेलीकॉप्टर हवा में चक्कर लगा रहा था. शुभेंदु ने कहा मैं वहां था, दोपहर 2:05 बजे हेलीकॉप्टर उतरना था और दोपहर 2:15 बजे वह उतर गया, आखिर इसमें क्या देर हुई

पश्चिम बंगाल में विधान सभा चुनाव के बाद भी बीजेपी और टीएमसी के बीच तनाव लगातार बना हुआ है. पीएम मोदी की मीटिंग में देर से पहुंचने के मामले में शुवेंदु अधिकारी सीएम ममता बनर्जी पर शुक्रवार को जमकर भड़के.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधान सभा चुनाव के बाद भी बीजेपी और टीएमसी के बीच तनाव लगातार बना हुआ है. पीएम मोदी की मीटिंग में देर से पहुंचने पर सीएम ममता बनर्जी ने शनिवार को प्रेस वार्ता करके स्पष्टीकरण देने की कोशिश की. वहीं बीजेपी नेता शुवेंदु अधिकारी ने भी ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा.

राज्य सरकार कर रही है राजनीति

शुवेंदु अधिकारी ने कहा कि चक्रवात ‘यास’ के बाद से लोगों में डर बना हुआ है. खासकर तटीय इलाकों और गांवों में रहने वाले लोग चिंतित है. मत्स्य पालन और दूसरे रोजगार धंधे प्रभावित हुए हैं. ऐसे में केंद्र और राज्य को मिलकर काम करना चाहिए. केंद्र तो उसका पालन कर रहा है लेकिन राज्य सरकार राजनीति कर रही है.

गैर-विधायक सीएम नहीं कर सकता अपमान

बीजेपी नेता शुवेंदु ने कहा कि शुक्रवार की बैठक में सीएम ममता और मुख्य सचिव ने पीएम मोदी का अपमान किया. इसकी निंदा करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शुवेंदु ने कहा कि वे बंगाल के तटीय क्षेत्र से जीते हैं, जो इन दिनों तूफान से प्रभावित है. वे इस संबंध में पीएम मोदी और राज्यपाल के सामने अपने इलाके की स्थिति को स्पष्ट करना चाहते थे. इसलिए पीएमओ की अनुमति के बाद वे इस मीटिंग में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि भले ही ममता ने उन्हें प्रतिपक्ष के नेता की मान्यता नहीं दी है लेकिन दिलीप घोष उन्हें नेता प्रतिपक्ष घोषित कर चुके हैं.

सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए शुवेंदु अधिकारी ने कहा, ‘आप जैसा चाहें, वैसा नहीं कर सकते. आप नंदीग्राम में हार गई हैं, एक गैर विधायक मुख्यमंत्री, विधायक का अपमान नहीं कर सकता जो जीता है. ममता ने परंपरा और नियम को तोड़ा.’
ममता का दावा पूरी तरह गलत

शुवेंदु ने ममता के उस बयान को पूरी तरह गलत बताया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि पीएम की मीटिंग से पहले उनका हेलीकॉप्टर हवा में चक्कर लगा रहा था. शुवेंदु ने कहा, ‘मैं वहां था, दोपहर 2:05 बजे हेलीकॉप्टर उतरना था और दोपहर 2:15 बजे वह उतर गया, आखिर इसमें क्या देर हुई.

उन्होंने कहा कि यास तूफान पर चर्चा करने के लिए ओडिशा के सीएम दो केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक में आए थे. लेकिन सीएम ममता बनर्जी ने पीएम के पद का असम्मान करते हुए उन्हें 30 मिनट तक इंतजार करवाया. यह शर्मनाक है.

मुख्य सचिव का तबादला रूटीन प्रक्रिया

शुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने स्पष्ट किया कि बंगाल के मुख्य सचिव का केंद्र में तबादला एक रूटीन प्रक्रिया है. हालांकि मुख्य सचिव ने एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी होने के बावजूद प्रोटोकॉल तोड़ा. पहले से तय होने के बावजूद वे पीएम की मीटिंग में आधे घंटे देरी से पहुंचे और फिर समय से पहले निकल गए.

उन्होंने कहा, ‘मैं यह नहीं कहूंगा कि मुख्य सचिव ने अपनी मर्जी से ऐसा किया, उन्हें कल ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया था.’ शुवेंदु ने दावा किया कि संविधान के अनुसार यह तबादला उचित है.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47