यूपी में गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने नहर में लगाई छलांग

यूपी में गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने नहर में लगाई छलांग

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

शामली (उप्र):उत्तर प्रदेश के शामली में 18 वर्षीय आरोपी मल्ली गांव में गंगनहर में छलांग लगाकर पुलिस हिरासत से फरार होने में कामयाब हो गया।
वह अपने बड़े भाई की हत्या का आरोपी है। पुलिस आरोपी मोहम्मद शोएब को उसके भाई का शव बरामद करने के लिए नहर पर ले गई थी। उसने पुलिस को बताया था कि उसने शव को नहर में फेंका था।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जैसे ही पुलिस आरोपी को लेकर नहर पर पहुंची, आरोपी पानी में कूद गया और गायब हो गया।

सहारनपुर के एसएसपी विपिन टाडा ने कहा, शोएब ने अपना अपराध कबूल कर लिया और जब हम उसे शव की तलाश के लिए ले गए, तो उसने अधिकारियों को धक्का देकर नहर में छलांग लगा दी।

सोमवार को गागलहेड़ी थाने में मोहम्मद आवेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

पुलिस आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रही है और गोताखोरों को बुलाया गया है।