छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा : बेलगाम कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में भाजपा सरकार की असफलता उजागर

छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा : बेलगाम कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में भाजपा सरकार की असफलता उजागर

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

रायपुर//छत्तीसगढ़ में बेलगाम अपराध और कानून व्यवस्था को सम्हालने में भाजपा सरकार की विफलता के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में आज पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने शिरकत की। 27 सितंबर को गिरौदपुरी से यात्रा के प्रारंभ में भी वे मौजूद थे। यात्रा प्रारंभ होने के पांचवें दिन यात्रा राजधानी रायपुर पहुंच गई है। बुधवार यात्रा के अंतिम दिन यात्रा की शुरुआत रायपुर के सड्डू से प्रारंभ होगी जो गांधी मैदान में समाप्त होगी। गांधी मैदान में कांग्रेस ने एक सभा का भी आयोजन किया है!

छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा रायपुर नगर निगम में प्रवेश कर सड्डू पहुंची. इसका समापन गांधी मैदान में, अंतिम दिन, प्रभारी सचिन पायलट, प्रभारी सचिवगण और वरिष्ठ नेता यात्रा और सभा में शामिल होंगे। पांचवें दिन की यात्रा में लोहारीडीह के मृतक प्रशांत साहू, कचरू साहू के परिवार और दोंदे के संतोष पटेल के परिवार भी शामिल हुए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा राजधानी के नगर निगम क्षेत्र में प्रवेश कर गई है। यात्रा की रात सड्डू में बिताई जाएगी, फिर बुधवार 2 अक्टूबर को गांधी मैदान में एक बड़ी सभा में बदल जाएगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी सचिन पायलट गांधी चौक आमसभा में और शास्त्री चौक से यात्रा में शामिल होंगे। आमसभा में एस.ए. सम्पत कुमार, विजय जांगिड़ और जरिता लेफतलांग भी उपस्थित होंगे। न्याय यात्रा ने पांच दिन में 122 किलोमीटर की यात्रा की है। पांचवें दिन की यात्रा में लोहारीडीह के मृतक प्रशांत साहू, कचरू साहू के परिवार और दोंदे के संतोष पटेल के परिवार भी शामिल हुए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का पांचवा दिन है और सारागांव से पहला पड़ाव सेमरिया होगा, फिर रात्रि विश्राम के लिये सड्डू पहुंचेंगे। हम लगातार राजधानी रायपुर की ओर बढ़ रहे हैं। आज की सवारी लगभग 18 किमी की होगी। न्याय यात्रा लगातार राजधानी की ओर बढ़ती जा रही है, जिस तरह सरकार की धड़कन बढ़ती जा रही है। छत्तीसगढ़ और इस क्षेत्र के लोगों ने कांग्रेस पार्टी के साथ हाथ मिलाया। जिस उद्देश्य से हम लोग न्याय यात्रा पर निकले हैं, उसमें जोश और उत्साह दोगुना हो गया है। हमारे साथ कल कई वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत भी साथ चले और आगे भी चलेंगे। ।

हमारा छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा कांग्रेस पार्टी कारवा राजधानी की ओर बढ़ चुका है और कल इसका अंतिम दिन है, जिसमें बहुत बड़ा व्यापक कार्यक्रम होना वाला है। राजधानी रायपुर में एक महत्वपूर्ण जनसभा होगी। कल छत्तीसगढ़ के प्रमुख नेता उपस्थित होंगे, जहां प्रभारी सचिन पायलट आकर बैठक को संबोधित करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने सरकार के खिलाफ अपने लक्ष्यों को जनता तक पहुँचाने में सफलता हासिल की है. कल की बैठक में हम लोगों को हर दिन, हर मिनट, हर घंटे के बारे में बताएंगे हम जनता और कार्यकर्ताओं की बीच रखेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जिन लोगों को सरकार ने अन्याय किया है, वे भी न्याय यात्रा में हमारे साथ होने आये हैं। जिनके इशारे पर इतनी बड़ी घटना हुई और तीन लोग मारे गए। भाजपा के शासनकाल में राज्य के गृहमंत्री के जिले में इतनी बड़ी घटना हुई है। भाजपा की सरकार में झीरम की तरह की घटनाएं हुई हैं, जहां निर्दोष आदिवासी मार डाले गए हैं। भाजपा सरकार में एसपी और कलेक्टर के कार्यालयों को जलाया जाता है। निरंतर मौते हो रहे हैं। भाजपा सरकार इसके लिये जिम्मेदार है।

सरकार फर्जी आंकड़े जारी कर रही है और कांग्रेस को दोष देना बंद कर रही है। सरकार को कोई मुद्दा नहीं है और न्याय यात्रा से भयभीत है। जैसे-जैसे न्याय यात्रा आगे बढ़ती जाती है, भाजपा सरकार की आलोचनाएं बढ़ती जाती हैं और आश्वासन कम होते जाते हैं। सरकार इसलिए कांग्रेसियों पर झूठे आरोप लगा रही है। जनता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी निकली है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए मीडिया को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ की न्याय यात्रा में जनता को बता रहे हैं। वरिष्ठ नेता धनेन्द्र साहू ने पांच दिन की न्याय यात्रा में अपने विचार व्यक्त किए हैं। न्याययात्रा का लक्ष्य यह था कि ये परिवार लोहारीडीह की घटना में शामिल था, जहां इनके पिता को मार डाला गया और उनकी मां, बेटी, छोटी बहन और नानी घर पर थे। बेटी ने कहा कि वह पिता के साथ दो लोगों को जाते हुए देखा है और यह आत्महत्या नहीं हत्या है।

गृहमंत्री के इशारे पर उसका पोस्टमार्टम हुआ, लेकिन सरकार और पुलिस ने षड्यंत्रपूर्वक हत्या की रिपोर्ट नहीं बनाई, बल्कि आत्महत्या की रिपोर्ट बनाई। बेटी ने न्याय की मांग की और फिर से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। दूसरी बात यह है कि प्रशांत के दो छोटे बेटे हैं; प्रशांत के भाई की मां को पुलिस ने जेल में डाल दिया गया, और प्रशांत के भाई को पुलिस ने पूरी रात पिटाई की और गृहमंत्री के आदेश पर प्रशांत को मार डाला गया। इस बेटे को क्या दोष देना चाहिए?

वह घटना को नहीं जानता और इन बेटो की मां भी नहीं है; वह चली गई है और पिता मर गया है, इसका सहारा कौन है? सरकार से पूछना चाहता हूँ कि इस बेटे को क्या दोष लगाया गया है? इस बेटी का क्या दोष है कि उसके पिता को मार डाला गया और उसके माँ को पुलिस प्रशासन ने जेल भेज दिया? ये बच्चियां अपने छोटे भाई-बहनों के साथ अपने नानी के घर में रहती हैं। नानी, जो दामाद की मृत्यु के बाद घर आयी थी, को भी पुलिस प्रशासन ने बुरी तरह से पीटा। यह सरकार की तानाशाही, बर्बरता, क्रूरता और सरकार की मानवीयता सभी हद पार कर दी गयी है।

लोहारीडीह गांव की माता बहन दो दिन पहले आयी थी और लोहारीडीह की घटना को न्याय दिलाने की मांग की। आज दोनों साहू परिवार मिलने आए हैं। दोंदेकला के परिवार भी आए हैं, और संतोष पटेल का क्या दोष था कि सरकार गांव-गांव में शराब की अवैध बिक्री कर रही है और चौक-चौराहे में शराब बिक रही है? संतोष पटेल ने सभी जगह शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. वह भारतीय जनता पार्टी का भी सदस्य है और सिर्फ शराब न बेचने को कहा। बल्कि शराब बेचने वाले कोचियों ने उसके घर में तलवार, लाठी और डंडे लेकर मारपीट की और उसे आत्महत्या का मामला बनाया गया। पूरे परिवार को भी सच्चाई की इच्छा है, सरकार ने जांच क्यों नहीं की? आत्महत्या करने से पहले उन्होंने एक पत्र लिखा था, जो सार्वजनिक क्यों नहीं हुआ? हत्या से पहले लिखे पत्र और पत्र में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के नाम हैं। यह छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का उद्देश्य है कि वह राज्य की जनता के लिए लड़ सके और न्याय पा सके।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा कि न्याय यात्रा बहुत सफल रही है और बहुत सारे लोग इसका समर्थन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री और मंत्री इससे घबरा गए हैं। इस यात्रा को लेकर कुछ बहस हो रही है। भाजपा ने बताया कि इस यात्रा की क्या आवश्यकता थी? भाजपा सरकार की असफलता और अराजकता के परिणामस्वरूप न्याय यात्रा करनी पड़ी है। कानून व्यवस्था आज नहीं है। प्रदेश में भय का वातावरण है और अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। जनता में न्याययात्रा के बारे में जो विचार हैं आम जनता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी लड़ रही है। हमारे कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक यात्रा में निकले हुये है। न्याय यात्रा को अपार सफलता मिल रहा है।

यात्रा के पांचवे दिन में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल, पूर्व मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिला भेड़िया, पूर्व सांसद छाया वर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, ग्रामीण जिलाध्यक्ष उधोराम वर्मा, विधायक जनक धु्रव, विधायक संगीता सिन्हा, विधायक सावित्री मंडावी, विधायक कुंवर निषाद, ओंकार साहू, डोमेश्वरी वर्मा, विधायक हर्षिता बघेल, विधायक शेषराज हरवंश, शैलेश नितिन त्रिवेदी, महापौर नंदलाल देवांगन, संतराम नेताम, पूर्व विधायक अरूण वोरा, जनकराम वर्मा, विनोद चं्रदाकर, भुनेश्वर बघेल, पंकज शर्मा, शिवसिंह ठाकुर, अजय साहू, प्रमोद तिवारी, अशोक राज आहूजा, प्रभजोत लाड़ी, सोमेन चटर्जी, महापौर जानकी काटजू, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, सत्यप्रकाश सिंह, सौरभ साहू, उपस्थित थे।

यात्रा में सरगुजा जिले से पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत, जे पी श्रीवास्तव, द्वितेन्द्र मिश्रा, राकेश गुप्ता, मधु सिंह, आशीष वर्मा, नीतीश चौरसिया, हिमांशु जायसवाल, शुभम जायसवाल, आकाश यादव, अभिषेक सोनी, संजर नवाज, अनिकेत गुप्ता, राहुल सोनी, जितेंद्र, अविनाश साहू, अंकित साहू, पीयूष सोनी, मनीष साहू,सालिक अंसारी आदि शामिल हुए।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!