Advertisement

सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री का पूजा कर पतियों का लंबी उम्र के कामना की

सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री का पूजा कर पतियों का लंबी उम्र के कामना की

गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर – सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री की पूजा की

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

आज बट सावित्री की पूजा नगर की विभिन्न कालोनियों की सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री की पारंपरिक परिधान में पूजा अर्चना करने वटवृक्ष के पास पहुंची तथा अपने पतियों की दीर्घायु के लिए बरगद के पेड़ में लाल कलेवा अक्षत चंदन आदि पूजन सामग्रियों का समर्पण कर लंबी उम्र की दुआएं की। इस कड़ी में गौरी शंकर मंदिर स्थित बरगद के पेड़ में पूजा अर्चना करने सुहागिनों की भीड़ देखी गई ।
पुरानी परंपरा के अनुसार वट सावित्री के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर बरगद के पेड़ की विधिवत पूजा-अर्चना करती हैं. प्राचीन कथाओं की मानें तो इस दिन माता सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण को यमराज से वापस ले आई थीं. इसलिए इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं और बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं।
नगर में बरगद पेड़ का टोटा
विकास के नाम पर नगर के पुराने वटवृक्ष काट दिए गए हैं, कुछ पुराने वृक्ष लोगों के बाड़ियों में कैद है। सार्वजनिक स्थल पर दूर तक बरगद के पेड़ देखने को नहीं मिलते । कहीं-कहीं बहुत खोजने पर वट वृक्ष का दर्शन हो पाता है। इसी कड़ी में गौरी शंकर मंदिर परिसर में एक बरगद का वृक्ष स्थित है जहां पर नगर की महिलाओं ने पूजा अर्चना कर अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना की। अमर वृक्ष माने जाने वाला बरगद का पेड़ गायब हो गए है।पर्यावरण प्रेमी, आम जनमानस, वन विकास निगम या वन विभाग कोई इस ओर पहल नहीं कर पा रहा है। यदि यही हाल रहा तो आने वाले समय में वट वृक्ष केवल किताबों में ही आने वाली नई पीढ़ियों को पढ़ने और समझने के लिए रह जायेगा ।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05