छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

22 मई से आयुष्मान कार्ड बनाने शुरू होंगे शिविर……….

22 मई से आयुष्मान कार्ड बनाने शुरू होंगे शिविर

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अम्बिकापुर 19 मई 2023/ कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अन्तर्गत आयुष्मान कार्ड पंजीयन हेतु जिला सरगुजा के समस्त विकासखण्डों में शत-प्रतिशत कार्ड पंजीकृत किया जाना है। जिस हेतु रोजगार सहायक स्वास्थ्य विभाग (जेडीएस ऑपरेटर, सीएचओ, आरएचओ एएनएम) वीएलई कियोस्क ऑपरेटर के द्वारा कार्ड बनाने तथा कार्ड बनाये जाने हेतु कार्ययोजना विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी के द्वारा किया जाएगा। शिविर स्थल तक हितग्राहियों को लाने हेतु मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा किया जाएगा। ग्राम स्तर पर मुनादी का कार्य कोटवार के माध्यम करवाकर शिविर का आयोजन 22 मई 2023 सेशुरू किया जायेगा।
उक्त शिविर की मॉनिटरिंग जिला स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा करेंगे। विकासखण्ड स्तर पर नोडल अधिकारी का कार्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत तथा सहायक नोडल अधिकारी का कार्य विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी के द्वारा संपादित किया जावेगा। कलेक्टर द्वारा जारी उक्त निर्देशों का पालन करते हुए शत-प्रतिशत कार्ड पंजीकृत कराना सुनिश्चित कराया जाना है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!