छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जनसंपर्क अभियान की तैयारी हेतु भाजपा कार्यालय “संकल्प भवन” अंबिकापुर में जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई…….


अंबिकापुर-केंद्र की भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान की तैयारी हेतु भाजपा कार्यालय “संकल्प भवन” अंबिकापुर में जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई।
संगठन का महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में , कार्यक्रम “विशेष जनसंपर्क अभियान” के लोकसभा सह- प्रभारी अजय गोयल के विशिष्ट आतिथ्य तथा वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, विधानसभा प्रभारी अम्बिकापुर रामकृपाल साहू, लुंड्रा विधानसभा प्रभारी शिवनाथ यादव, सीतापुर विधान सभा प्रभारी उपेंद्र यादव, ओबीसी मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा, निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फुलेश्वरी सिंह, पूर्व विधायक विजय नाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केसरी एवं प्रदेश कार्यसमिति हरपाल सिंह भामरा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि प्रदेश की जनता अब इस कांग्रेसी सरकार से त्रस्त हो चुकी है, घोटाले पर घोटाला करने वाली यह सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हम कृतसंकल्पित हैं, आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह महा संपर्क अभियान कार्यक्रम नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने के मद्देनजर चलाया जाएगा जिसे हम सबको मिलकर पूर्णतः सफल बनाना है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महा जनसंपर्क अभियान के लोकसभा सह प्रभारी अजय गोयल ने कहा कि भाजपा संगठन अब चुनावी मोड में आ चुकी है हम सब को भी स्वयं को तैयार कर लेना है, उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डाला एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पूरे देश में सबसे भ्रष्टतम सरकार है, केंद्र में जब मनमोहन की सरकार थी तब भी भ्रष्टाचार चरम पर था और इस छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने तो भ्रष्टाचार में सारी हदें पार कर दी।
अपने संबोधन में अंबिकापुर विधानसभा प्रभारी रामकृपाल साहू ने बताया कि यह चुनावी वर्ष है और संगठन चुनावी मोड में आ चुकी है। आगे उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार द्वारा गौठान के नाम पर अरबों रुपए के घोटाला किए गए हैं, आगामी कार्यक्रमों में भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गोठानो पर जाएंगे जहां भूपेश सरकार की गोठान घोटाले का पर्दाफाश किया जाएगा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कार्यसमिति को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने कहा कि आगामी कार्यक्रमों में प्रत्येक तेंदूपत्ता फड़ पर हम सभी को जाना है और भूपेश सरकार द्वारा फड़ पर हो रहे अफरा-तफरी को जनता के बीच लाना है।
भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी, विनोद हर्ष, राधेश्याम ठाकुर विजय व्यापारी राजकुमार बंसल, अभिषेक शर्मा, आलोक दुबे, मधुसूदन शुक्ला, विकास पांडे , रूपेश दुबे, राजेंद्र जायसवाल, इंदर भगत, उमाशंकर उपाध्याय, मनोज गुप्ता, रोशन गुप्ता, अजय प्रताप सिंह बबलू, आकाश गुप्ता, वैभव सिंह देव, सर्वेश तिवारी रामप्रवेश पांडे, दीपक सिंह तोमर, विश्व विजय तोमर, गुरु शरण सिंह श्रवण दास चंद्रिका प्रसाद यादव अनिल प्रताप सिंह, रजनीश पांडे, रामकेशवर राजवाड़े, संतोष द्विवेदी, मनीष सिंह, दूधनाथ गोस्वामी, संजय सोनी , निश्चल प्रताप सिंह, रविंद्र तिवारी, हरमिंदर सिंह टिन्नी, वीरेंद्र बघेल, अनिल जायसवाल, धनराम नागेश, किरण मिश्रा, प्रियंका चौबे, संजीव वर्मा, अंकित तिर्की, अनामिका पैकरा सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता एवं देवनाथ सिंह पैकरा तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केसरी ने किया।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!