छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

छत्तीसगढ़ : वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगाने के बाद भी मास्क लगाना ,दो गज की दूरी रखना अनिवार्य।

रायपुर : वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगाने के बाद भी मास्क लगाना ,दो गज की दूरी रखना अनिवार्य – फटाले : दूसरी डोज के दो सप्ताह बाद ही एंटीबाडी विकसित होती है

रायपुर 12 मार्च 2021प्रदेश में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत अब तक लगभग 90 प्रतिशत हेल्थ केयर वर्कर एवं 78 प्रतिशत  फ्रंट लाइन वर्करों ने प्रथम डोज लगवाई है। वहीं 51 प्रतिशत हेल्थ केयर वर्कर  ने द्धितीय डोज ले ली है। द्वितीय चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों  और 45 से 59 वर्ष के जो कुछ गंभीर  चिह्नकित बीमारियों से पीड़ित हैं, 1लाख 79 हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

     वल्र्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन के स्टेट टीम लीडर  श्री प्रनीत फटाले ने बताया कि जिनका कोविड टीकाकरण किया जा चुका है उन्हें भी कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन आवश्यक रूप से करना है क्योंकि लापरवाही घातक साबित हो सकती है। उन्होने कहा कि टीकाकरण के प्रथम डोज के उपरांत द्वितीय डोज 28 दिनों के बाद लेना है । दोनों ही डोज लग जाने के 15 दिनों के बाद ही शरीर में एन्टीबॉडी डेवलप होती है। अतः इस बीच और उसके बाद भी ’कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर’ का पालन किया जाना जरूरी है।
        फटाले ने कहा कि राज्य में कोविड 19 के संक्रमण की रफ्तार कम नही हुई है। इसलिए अभी भी ’कोविड अप्रोप्रिएट बिहेवियर’  मास्क ठीक तरह से पहनना, आपस में दो गज की दूरी बनाए रखना और साबुन व साफ पानी से समय समय पर अपने हाथ धोना, इन तीन नियमों का पालन अभी भी आवश्यक है। ये उपाय अपना कर हम खुद को और अपने परिवार को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होने कहा कि लोगों को यह भी ध्यान रखना होगा कि सर्दी,खांसी,बुखार ,थकान, दस्त लगना भूख न लगना, गंध न आना आदि लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें व कोरोना की जांच अवश्य कराएं। अभी सावधानी बरतने में ही सुरक्षा है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

Haresh pradhan

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!