Advertisement

एआई कैमरा घोटाले में क्लीन चिट देने के बदले शीर्ष आईएएस अधिकारी को पद वापस मिला: कांग्रेस

एआई कैमरा घोटाले में क्लीन चिट देने के बदले शीर्ष आईएएस अधिकारी को पद वापस मिला: कांग्रेस

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

तिरुवनंतपुरम्। कांग्रेस विधायक रमेश चेन्निथला ने शनिवार को आरोप लगाया कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कथित एआई कैमरा घोटाले पर रिपोर्ट तैयार करने वाले एक शीर्ष आईएएस अधिकारी को पहले हटा दिया और फिर क्लीन चिट देने के बाद उसे पुराना पद वापस दे दिया गया। शीर्ष आईएएस अधिकारी मोहम्मद हनीश, जो उद्योग सचिव थे, को पिछले सप्ताह पद से हटा दिया गया था और उन्हें राजस्व का प्रभार दिया गया था। हालांकि, उन्हें जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया। पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली सरकार को क्लीन चिट देने के एक दिन बाद शनिवार को उन्हें उद्योग सचिव का पद वापस दे दिया गया। चेन्निथला ने कहा, हमें बताया गया था कि सरकारी अधिकारी की रिपोर्ट एक सप्ताह में आ जाएगी, लेकिन इसमें तीन सप्ताह लग गए। पिनाराई विजयन, यह आपके द्वारा किया गया एक शर्मनाक कृत्य है, क्योंकि जब एक अधिकारी ने अनुकूल रिपोर्ट देने में संकोच किया तो उसे बाहर कर दिया गया। और जब उन्होंने वैसी रिपोर्ट दी जैसा आप चाहते थे तो उन्हें वह पद वापस दे दिया गया था जिस पर वे थे। लेकिन इस रिपोर्ट को पढ़कर साफ हो जाता है कि इसमें सोच-समझकर ऐसा बनाया गया है। ये एआई कैमरे मोटर वाहन विभाग के लिए ओवर-स्पीडिंग वाहनों की जांच के लिए खरीदे गए थे। हालांकि काम का आवंटन राज्य सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी केल्ट्रोन को मिली थी, लेकिन विपक्ष का आरोप है कि सारा हेरफेर तब हुआ जब केल्ट्रोन ने उन कंपनियों को उप-अनुबंध दिया, जिनके पास इस क्षेत्र में कोई पिछला अनुभव नहीं था। इसमें मुख्यमंत्री विजयन के एक रिश्तेदार को भी उप-अनुबंध मिला है। नेता प्रतिपक्ष वी.डी. सतीसन ने कहा कि विजयन इस बात पर चुप हैं क्योंकि उन्हें पता है कि गड़बड़ी हुई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57