Advertisement

राहुल गांधी का तमिलनाडु में श्रीपेरंबुदूर का दौरा रद्द

राहुल गांधी का तमिलनाडु में श्रीपेरंबुदूर का दौरा रद्द

चेन्नई। तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के.एस. अलागिरि ने शनिवार को कहा कि 21 मई को अपने पिता राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजन में शामिल होने के लिए कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी की श्रीपेरंबुदूर की निर्धारित यात्रा रद्द कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण गांधी परिवार का दौरा रद्द कर दिया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने हालांकि कहा कि श्रीपेरंबुदूर में आयोजित किए जाने वाले अन्य सभी कार्यक्रम योजना के अनुसार जारी रहेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अलागिरि ने कहा, “दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि समारोह पहले की योजना के अनुसार आयोजित किया जाएगा। राहुल गांधी कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण 21 मई को कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे। हालांकि, मैं और पार्टी विधायक दल के नेता सहित तमिलनाडु कांग्रेस के सभी नेता, सेल्वापेरुथुंगई में होने विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।”

राजीव गांधी की हत्या 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में चुनावी रैली के दौरान लिट्टे की एक महिला कार्यकर्ता ने आत्मघाती बम विस्फोट से कर दी थी। जांच में पता चला कि लिट्टे की महिला कार्यकर्ता तनु ने मंच पर चढ़कर राजीव गांधी को माला पहनाई और उनके पैर छूने के लिए जैसे ही झुकी, उसकी कमर में बेल्ट से बंधे विस्फोटक में भयानक विस्फोट हुआ। तनु के शरीर के चिथड़े उड़ गए। मंच के नीचे कई शवों के बीच राजीव गांधी का शव भी पाया गया था।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57