Advertisement

कुल्हाड़ीघाट में राजीव गांधी पुण्यतिथि पर रैली निकालकर कांग्रेसियो ने दी श्रद्धाजंली

कुल्हाड़ीघाट में राजीव गांधी पुण्यतिथि पर रैली निकालकर कांग्रेसियो ने दी श्रद्धाजंली

राजीव गांधी संवेदनशील जननेता जो मानवता के लिए सदैव समर्पित थे – श्रीमति स्मृति ठाकुर


मैनपुर – देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर आज रविवार को तहसील मुख्यालय मैनपुर से 18 किमी दूर राजीव गांधी गोद ग्राम कुल्हाड़ीघाट मे एक कार्यक्रम आयोजित कर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी को श्रध्दांजलि अर्पित किया गया दोपहर 1 बजे राजीव गांधी के विशाल प्रतिमा का पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण कर श्रध्दांजलि अर्पित की गई तथा राजीव गांधी अमर रहे गगन भेदी नारे लगाते हुए सैकड़ो कांग्रेसियो व ग्रामीणों ने चिलमिलाती धूप में विशाल रैली निकाली यह रैली कार्यक्रम स्थल तक पहुंची जहां कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति स्मृति ठाकुर, कार्यक्रम की अध्यक्षता कुल्हाड़ीघाट के सरपंच श्रीमति धनमोति सोरी एवं विशेष अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के अध्यक्ष भावसिंह साहू, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस के प्रत्याशी रहे संजय नेताम, पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि हेमसिंह नेगी, कमार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनसिंह सोरी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस दौरान कमार जनजाति के लोगो को कांग्रेस द्वारा साड़ी, धोती, गमछा, फल का वितरण किया गया।

विशाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष श्रीमति स्मृति ठाकुर ने कहा भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी एक संवेदनशील जननेता थे जो हमेशा मानवता के लिए समर्पित थे उन्होने नये भारत के नवनिर्माण के साथ भारत को आधुनिक खुशहाल और एक मजबूत राष्ट्र बनाने में विशेष भूमिका निभाई है साथ ही देश को विकास पथ पर ले जाकर राष्ट्रीय क्षितिज में भारत को जो पहचान व ऊंचाई दिलाई वह इतिहास के पन्नो में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित है।

आदिवासी कमार जनजाति के लोगो से राजीव गांधी को काफी लगाव था – भावसिंह साहू

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भावसिंह साहू ने कहा देश के युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी को आदिवासी कमार जनजाति के लोगो से बेहद लगाव था और वे हमेशा इनके विकास और उत्थान के बारे मे सोचते थे, राजीव जी मात्र 40 वर्ष की उम्र मे देश के प्रधानमंत्री बने थे देश मे कम्प्यूटर शिक्षा की शुरूआत मे महत्वपूर्ण भूमिका उन्होने निभाई थी।

कम्प्यूटर क्रांति लाने वाले राजीव गांधी थे – जनक ध्रुव

आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव ने कहा आज देश में चारो ओर जो कम्प्यूटर क्रांति दिखाई दे रही है वह राजीव गांधी जी की देन है प्रधानमंत्री बनने के बाद गांधी ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जो कदम उठाया वह सदैव याद किया जाता रहेगा।

21वीं सदी के भारत के स्वप्नदृष्टा थे राजीव गांधी – संजय नेताम

जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा 21वीं सदी भारत के स्वप्नदृष्टा थे राजीव गांधी उन्हे भारत की युवाशक्ति पर इतना विश्वास था कि मताधिकार पात्रता की आयु 18 वर्ष किया था आज के युवा लोकतंत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है यह राजीव गांधी की सोच थी उन्होने महिलाओं को अधिकार दिलाने कई योजनाएं लागू किया किसानो, गरीबो, आदिवासियों के तरक्की के लिए कार्य किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लाॅक कांग्रेस महामंत्री गेन्दू यादव ने किया। प्रमुख रूप से ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष भोला जगत, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव मिश्रा, युवा कांग्रेस मैनपुर अध्यक्ष शाहिद मेमन, पूर्व जिला महामंत्री गुलाम मेमन, आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष खेदू नेगी, जनपद सदस्य डाकेश्वर नेगी, महामंत्री गेन्दू यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपील, नीरा कपील, महामंत्री निहाल नेताम, युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव अमित मिरी, युगल किशोर पाण्डेय, श्रद्धा ठाकुर, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अमृत पटेल, तनवीर राजपूत, सामंत शर्मा, खेलन साहू, ईम्तियाज मेमन, जाकिर रजा, अशोक दुबे, डोमार साहू, रामसिंह नागेश, हरिश्वर पटेल, चैनसिंह नेताम, उमंग ठाकुर, ललित राम सिन्हा, भानू सिन्हा, महेन्द्र राजपूत, पवन कुमार पटेल, दामोदर साय मरकाम, टीकम कपील, अनकुराम यादव सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्राम पंचायत कुल्हाड़ीघाट के ग्रामीण उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05