Advertisement

मप्र की सियासत में निजी हमलों का दौर शुरू

मप्र की सियासत में निजी हमलों का दौर शुरू

भोपाल: मध्य प्रदेश में चुनावी वर्ष में सियासी हमले जारी हैं और अब तो निजी हमले भी होने लगे हैं। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी पर हमला बोला तो भाजपा ने चौतरफा हमले तेज कर दिए।
कांग्रेस की राज्य इकाई की ओर से किए गए ट्वीट में मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह के भोजन बनाते और उनके पीछे शिवराज सिंह चौहान के बैठे हेने का वीडियो साझा करते हुए लिखा, आदरणीय मामी जी। अब आपकी जल्द ही चूल्हा फूंकने की तकलीफ खत्म होने वाली है क्योंकि कमलनाथ जी के मुख्यमंत्री बनते ही आपको भी 500 में गैस सिलेंडर मिलेगा।

कांग्रेस के इस हमले पर शिवराज के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान ने अपने ट्वीट पर लिखा है, मेरी मां 32 साल से पिताजी के पीछे उनकी ताकत बनकर खड़ी रही, सुख और दु:ख में उनका संबल बनीं, लेकिन कांग्रेस रिश्तों की पवित्रता, प्रेम को नहीं समझती, वो हर बात में राजनीति देखती है।

उन्होंने आगे लिखा, आखिर करें भी क्यों न, चरित्र शब्द की समझ कांग्रेस के नेताओं को कम है। जनता की सेवा पिताजी के लिए पहला कर्तव्य है। परिवार के लिए उन्हें समय कम ही मिलता है, और ऐसे कुछ पल वो कभी-कभी साझा करते हैं, लेकिन कितनी गिरी है कांग्रेसी सोच कि राजनैतिक फायदे के लिए उसे भी निशाना बना रही है। बजरंग बली मेरे माता-पिता के इन खूबसूरत पलों को बुरी नजर से बचायें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा हितेष वाजपेयी ने भी ट्वीट कर कहा, कमलनाथ जी हमारे शिवराज जी और उनका सफल पारिवारिक जीवन आपको कष्ट जरूर देता होगा। मै ये मानता हूं क्योंकि नकुलनाथ की माता जी और आपकी पत्नी मिलकर सुना है एक चूल्हा नहीं चला पाए। परंतु किसी की पत्नी और मां को, जो सहजता से अपना गैर राजनैतिक तथा सुखी पारिवारिक जीवन, जीते हैं पर अमर्यादित राजनैतिक टिप्पणी के लिए आपने महंगी एजेंसी किराये पर ली है? उन नामुराद लोगों को क्या ये इजाजत कमलनाथ ऑफिस ने निचले स्तर पर जाने की आपने दी है?

वाजपेयी ने आगे लिखा, क्या आप अगले 180 दिन इसी प्रकार के ट्वीट के आधार पर चुनाव लड़ना चाहते हैं? आपके मन मे एक नारी के प्रति यही सम्मान है जिसका आप दिखावा करते हैं? क्या अलका जी या बहू प्रिया जी पर इसी प्रकार के ट्वीट्स की आपकी अभिलाषा है? जवाब जरूर लीजियेगा, और हमे दीजिएगा भी जिससे खेल का स्तर तय हो सके। धिक्कार है ऐसी कांग्रेस का जो माताओं का सम्मान खंडित करती है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57