Advertisement

दो दिवसीय यात्रा पर केरल पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़

दो दिवसीय यात्रा पर केरल पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़
तिरुवनंतपुरम, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिन के दौरे पर केरल पहुंचे। वह अपनी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ श्री पद्मभास्वामी मंदिर में दर्शन करेंगे।
वह यहां राजभवन में ठहरेंगे।

रविवार रात केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान राजभवन में उपराष्ट्रपति के सम्मान में रात्रि भोज दे रहे हैं। डिनर के लिए कई वीआईपी गेस्ट लिस्ट में हैं।

उपराष्ट्रपति सोमवार सुबह मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास क्लिफ हाउस में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग करेंगे। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी मौजूद रहेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उपराष्ट्रपति तिरुवनंतपुरम में केरल विधान सभा भवन के रजत जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे। वह केरल लेजिस्लेटिव इंटरनेशनल बुक फेस्टिवल- 2023 की स्मारिका का विमोचन करेंगे।

केरल के नए विधानसभा भवन का उद्घाटन 22 मई, 1998 को तत्कालीन राष्ट्रपति के.आर. नारायणन ने किया था।

धनखड़ कन्नूर में एझिमाला नौसेना अकादमी के लिए रवाना होंगे जहां वह कैडेटों के साथ बातचीत करेंगे। एझिमाला नौसेना अकादमी में किसी उपराष्ट्रपति की यह पहली यात्रा है।

वह कन्नूर जिले में थलास्सेरी के पास पनूर के चंपाद में अपनी शिक्षिका रत्ना नायर से मिलने उनके आवास पर जाएंगे। सेवानिवृत्त शिक्षक ने उपराष्ट्रपति को सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में पढ़ाया था।

वह शाम को कन्नूर हवाईअड्डे से नई दिल्ली लौट आएंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57