Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज कोरबा दौरा…आम जनता से भेंट मुलाकात कर देंगे 71 करोड की सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 मई को कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिर्रा और कुदमुरा में आम जनता से भेंट-मुलाकात करने के साथ ही 71 करोड़ रूपए से अधिक लागत वाले विकास कार्याें की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 71 करोड़ 23 लाख से अधिक राशि के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिसमें 44 करोड़ 33 लाख रूपए की लागत वाले 33 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 26 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक की लागत वाले 32 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मुख्यमंत्री ग्राम चिर्रा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 28.28 करोड़ की लागत से उरगा रेलवे स्टेशन के पास बने रेलवे ओव्हर ब्रिज, 9.15 करोड़ की लागत से तिलाईडबरा से करतला तक निर्मित सड़क एवं पुल-पुलिया, वनांचल क्षेत्र में 2.25 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 8 सड़कों, ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण द्वारा 2.15 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 8 ग्रामीण सड़कों, जनपद पंचायत करतला के अंतर्गत 1.82 करोड़ रूपए से निर्मित 10 निर्माण कार्य तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत 6.09 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 2 स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत 20.54 करोड़ रूपए की लागत वाले 22 विकास कार्याें, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल कंपनी मर्यादित कोरबा द्वारा 4 करोड़ रूपए की लागत से कराए जाने वाले 2 कार्यों, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल संभाग कोरबा अंतर्गत 1.42 करोड़ की लागत वाले 2 विकास कार्याें सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 94.60 लाख रूपए की लागत वाले 6 ग्रामीण विकास के कार्याें का शिलान्यास करेंगे

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57