Advertisement

ग्रेटर नोएडा : पुलिस और मोबाइल स्नैचरों के बीच हुई मुठभेड़, 1 गिरफ्तार, 2 फरार

ग्रेटर नोएडा : पुलिस और मोबाइल स्नैचरों के बीच हुई मुठभेड़, 1 गिरफ्तार, 2 फरार

ग्रेटर नोएडा (वेस्ट) में राह चलते लोगों से मोबाइल लूटने वाले एक गैंग से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुआ है और बाकी दो बदमाश फरार हो गए हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को चेकिंग अभियान के तहत थाना प्रभारी बिसरख और पुलिस बल, ऐसीई सिटी गोल चक्कर पर चेकिंग कर रहे थे, तभी ट्राइडेंट एम्बेसी गोल चक्कर की तरफ से एक ग्रे कलर की स्कूटी पर सवार तीन व्यक्ति आते हुए दिखे, जिनको रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर तीनों संदिग्ध व्यक्ति वापस मुड़कर ट्राइडेंट गोल चक्कर होते हुए सेक्टर 3 भट्टे की तरफ भागे। पुलिस पार्टी के द्वारा पीछा करने पर स्कूटी सवार व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर अवैध तमंचों से फायर की। पुलिस टीम ने भी फायर किया, जिससे एक बदमाश दिलशाद आलम पुत्र रशीद निवासी गांव सदपुरा मोहम्मदपुर थाना काजी मोहम्मदपुर जिला मुजफ्फरपुर, बिहार हाल पता : बी-1425, संगम विहार, थाना संगम विहार, दिल्ली उम्र 26 वर्ष, पैर में गोली लगने से घायल हो गया व अन्य दो बदमाश मौके से फरार हो गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

घायल बदमाश के कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 2 खोखा कारतूस व 1 जिंदा कारतूस .315 बोर व 5 मोबाइल फोन राह चलते हुए व्यक्तियों से लूटे हुए व चोरी की एक स्कूटी बरामद की गई है।

बदमाश दिलशाद आलम ने दोनों भागे हुए व्यक्तियों के नाम सुभाष व सूरज बताए हैं। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों अभियुक्त शातिर लुटेरे हैं। वे आज भी लूट करने के इरादे से यहां आए थे। बरामद मोबाइल फोन व इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57