Advertisement

पेड़ गिरने से फंसी पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की यात्रा बहाल

पेड़ गिरने से फंसी पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की यात्रा बहाल

पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार शाम से ओडिशा के बैतरणी रोड और मंजुरी रोड स्टेशनों के बीच ट्रेन पर एक बड़ा पेड़ गिरने के बाद फंसी हुई थी, जिससे उसके आगे का हिस्सा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। एक अधिकारी ने कहा कि रुकी हुई यात्रा रात करीब 9.35 बजे बहाल हो गई।
ओवरहेड विद्युत लाइन पर एक पेड़ गिर गया और बाद में ट्रेन इसकी चपेट में आ गई, जिससे ओवरहेड विद्युत उपकरण प्रभावित हुए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन को 18 मई को हरी झंडी दिखाई थी। इसे बैतरणी रोड और मंजुरी रोड के बीच शाम करीब 4.30 बजे रोकना पड़ा। ईस्ट कोस्ट रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ओवरहेड तार क्षतिग्रस्त होने के कारण यह घटना हुई।

ओवरहेड तार उपकरण की मरम्मत की गई और साइट से मंजुरी रोड तक एक डीजल इंजन को ट्रेन से जोड़ा गया, क्योंकि पैंटोग्राफ ओवरहेड तार से उलझ गया था।

ट्रेन रात 9.04 बजे केंदुआपाड़ा पहुंची और डीजल इंजन रात 9.24 बजे ट्रेन से अलग हो गया।

अधिकारियों ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस रात 9.35 बजे बिना डीजल लोको के स्टेशन से रवाना हुई और रात 9.52 बजे इसने भद्रक स्टेशन पार किया।

ट्रेन के देरी से चलने की वजह से हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 22 मई को रद्द कर दी गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57