Advertisement

यूपी में पीछा करने से परेशान लड़की ने खत्म की जीवन लीला

यूपी में पीछा करने से परेशान लड़की ने खत्म की जीवन लीला

हरदोई (उत्तर प्रदेश): पीछा करने वाले से परेशान होकर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में 17 वर्षीय एक लड़की ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पीछा करने वाले आरोपी बालेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
लड़की के परिजनों का आरोप है कि जब भी वह स्कूल जाती, यादव उसका पीछा करता और उसे परेशान करता।

पुलिस ने कहा कि लड़की ने हाल ही में 10वीं की परीक्षा पास की थी। जब वह स्कूल जाती थी, तो यादव उसका पीछा करता था और अक्सर उसे शारीरिक रूप से भी परेशान करता था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

लड़की के पिता ने पुलिस को दी अपनी प्राथमिकी में कहा, जब भी उसने अपनी आवाज उठाई, आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

बच्ची इतनी डर गई कि उसने स्कूल जाना ही बंद कर दिया।

सप्ताहांत में जब आरोपी ने उसे फिर से परेशान किया, तो लड़की ने खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया और जब वह इससे बाहर नहीं आई, तो परिवार के सदस्यों ने दरवाजा खोला और उसे छत के पंखे से गले में बंधी रस्सी से लटका हुआ पाया।

पुलिस ने कहा, हम उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष कोतवाली देहात वाहिद अहमद ने कहा कि बालेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05