
ट्रेन गोलीकांड पर इमरान प्रतापगढ़ी का हमला: सरकार के साथ मीडिया को भी ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने ट्रेन में RPF कॉन्स्टेबल द्वारा की गई गोलीबारी को लेकर मीडिया और सरकार पर निशाना साधा। कहा—नफ़रत फैलाने में दोनों की भूमिका।
ट्रेन गोलीकांड पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा बयान
नई दिल्ली |कांग्रेस सांसद और शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने ट्रेन में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर केंद्र सरकार और देश के मीडिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जब एक RPF कॉन्स्टेबल ट्रेन में यात्रियों से धर्म पूछकर गोली मार देता है, तब भी देश का मीडिया इसे आतंकी घटना कहने से बचता है।
इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि नफ़रत को बढ़ाने में जितनी जिम्मेदारी सरकार की है, उतनी ही जिम्मेदारी मीडिया की भी है।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर इस तरह की घटनाओं को सही नाम नहीं दिया जाएगा, तो समाज में बढ़ती नफ़रत और विभाजन को रोका नहीं जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया चुनिंदा मामलों में ही सख्त भाषा का इस्तेमाल करता है, जबकि कुछ घटनाओं को कमतर दिखाया जाता है।
इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस लगातार आरोप लगाती रही है कि मौजूदा दौर में धार्मिक आधार पर नफ़रत को बढ़ावा मिल रहा है और सत्ता व मीडिया इस पर चुप्पी साधे हुए हैं।










