छत्तीसगढ़राज्यसरगुजा

सरगुजा: छत्तीसगढ युवा कांग्रेस के आवाहन पर युवा कांग्रेस सरगुजा ने कांग्रेस है तो भरोषा है

छत्तीसगढ युवा कांग्रेस के आवाहन पर युवा कांग्रेस सरगुजा ने कांग्रेस है तो भरोषा है

सरगुजा:अभियान के तहत हितग्राही कार्ड अभियान के अन्तर्गत डोर-टू-डोर संपर्क अभियान प्रारंभ कर दिया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता की मौजूदगी में युवा कांग्रेस ने आज महात्मा गांधी वार्ड में घर घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात कर उनसे हितग्राही कार्ड भरवाये।

चुनाव पूर्व मतदाताओं से संपर्क के लिये युवा कांग्रेस छत्तीसगढ ने यह महत्वपूर्ण योजना प्रारंभ की गई है, जिसके तहत सभी मतदाताओं तक पहॅुंच कर उन्हें प्रदेश के कांग्रेस सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की न केवल जानकारी दी जायेगी, साथ ही साथ उन योजनाओं के लाभ के लिये मतदाताओं को जोडने के लिये उनका ऑनलाईन और ऑफलाईन पंजियन भी किया जायेगा। युवा कांग्रेस सरगुजा के अध्यक्ष विकल झा के नेतृत्व में आज अम्बिकापुर शहर में प्रारंभ हुए इस अभियान को शुरुआत से ही भारी सफलता मिली है। आज के अभियान के शुरुआत में ही युवक कांग्रेस ने करीब 200 से अधिक हितग्राही पंजियन कर लिये हैं।

इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव स्वयं मतदाताओं से संवाद करते हुए उन्हें प्रदेश सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं भविष्य के लक्ष्यों से अवगत कराया। संपर्क अभियान को प्रारंभ करने के पूर्व उन्होंने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस पूरे अभियान के मंतव्य से अवगत कराया। उन्हें निर्देश दिया कि निर्धारित समयावधी में सघन रुप से इस अभियान को चलाकर सभी मतदाताओं को न केवल कांग्रेस सरकार की योजनाओं के लाभ से लाभान्वित करना है साथ ही साथ मतदाताओं को यह संदेश भी देना है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आमजन के हित में कार्य करने वाली है।

निरंतर बारिश के बावजूद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बडी फौज महात्मा गांधी वार्ड में घर-धर जाकर ऑनलाईन एवं ऑफलाईन पंजियन में सक्रीय दिखी। वरिष्ठ नेताओं एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष के अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम में अंशु बाबा, युवा कांग्रेस लोकसभा प्रभारी खतीब खान, ज़ोन प्रभारी अरविंद सिंह, सेक्टर प्रभारी रजनीश सिंह, उमा शंकर त्रिपाठी, चुनमुन तिवारी, मनोज तिवारी, संजय सिंह, चंद्रेश नंदन झा, नवनीत तिवारी, नीतीश चौरसिया, उत्तम राजवाडे, राजन सिंह, विकास केशरी, प्रीतिका विश्वकर्मा, मयंक तिवारी, दीपक दुबे, गोल्डी मिश्रा, शुभम तिवारी, नवीन पाठक, शशांक तिवारी, लाल पाण्डेय, अंकित गुप्ता आदि उपस्थित थे

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!