बलौदाबाजार : 25 मई को जिले में मनाया जायेगा झीरम घाटी श्रंद्धाजलि दिवस

बलौदाबाजार : 25 मई को जिले में मनाया जायेगा झीरम घाटी श्रंद्धाजलि दिवस

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्रदेश के समान्य प्रशासन विभाग द्वारा कलेक्टरों को पत्र जारी कर 25 मई को झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाये जाने के संबंध में निर्देश जारी किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर चंदन कुमार ने जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को पत्र जारी कर उक्त तिथि को प्रातः 11 बजे 2 मिनट का मौनधारण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के निर्देश दिए हैं। झीरम घाटी श्रंद्धाजलि दिवस के अवसर पर गुरुवार 25 मई को प्रातः 11 बजे संयुक्त जिला कार्यालय (कलेक्टोरेट) बलौदाबाजार-भाटापारा सहित जिले के विभिन्न विभागीय कार्यालयों में झीरम घाटी श्रद्धांजलि दिवस मनाया जायेगा। गौरतलब है कि 25 मई 2013 को बस्तर अंचल के झीरम घाटी नक्सल हमले में शहीद नेताओं और जवानों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया जायेगा।