छत्तीसगढ़बलोदा बाजारराज्य

बलौदाबाजार : टीकाकरण अभियान को युवाओं का मिला साथ,वीडियों बनाकर सोशल मीडिया में कर रहें हैं शेयर

जिलें में चल रहें 18 से 44 वर्ष के सभी अंत्योदय राशन कार्ड धारी हितग्राहियों के टीकाकरण अभियान को अब युवा समूह एवं युवाओं का भी सहयोग प्रशासन को मिलने लगा हैं। जिलें के भाटापारा नगर में अंत्योदय राशन कार्ड धारी हितग्राही टीकाकरण करनें के बाद स्वयं अपना वीडियों बनाकर उसे सोशल मीडिया में शेयर कर रहें हैं।
वीडियो के माध्यम से सभी को टीकाकरण के फायदें एवं अधिक से अधिक पात्रधारी को टीका लगवानें के  लिए युवाओं द्वारा अपील की जा रही हैं। ऐसे ही सदर बाजार भाटापारा नगर के निवासी आशुतोष अवस्थी ने अपना टीकाकरण कराने के बाद वीडियो बनाकर एक अपील संदेश सोशल मीडिया में शेयर किए हैं। वीडियों में आशुतोष ने सरकार के द्वारा निःशुल्क टीकाकरण अभियान की सरहाना करतें हुए टीका को सुरक्षित बताया साथ ही उन्होंने कहा कि आज मैं अपना टीका लगवाया हूँ कल घर के सभी सदस्यों को टीका लगवाऊंगा। इसके साथ ही मैं अपना कर्तव्य समझकर आसपास के लोगों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करूँगा। ऐसे ही नगर के अन्य युवा रूपेन्द्र वैष्णव, कु.राजनंदनी शर्मा,नवीन कुमार, राजेन्द्र,गजेंद्र, कु काजल सहित अन्य युवाओं ने भी विडियो बनाकर सोशल मीडिया में साझाकर  टीकाकरण को बढ़ाने में मदद कर रहें हैं।
कलेक्टर ने दी बधाई इस तरह टीकाकरण अभियान को सहयोग प्रदान करनें वाले भाटापारा के युवाओं को कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने बधाई दी हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आप सभी के सकारात्मक सहयोग से हम निश्चित ही मिलकर कोरोना को हराएंगे। आप सभी सुरक्षित रहकर कोविड गाइडलाइन का पालन करतें हुए अपनें आसपास के लोगों को टीकाकरण के लिए अवश्य प्रेरित करें। गौरतलब है कि कल कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने अपील जारी करतें हुए कोविड टीकाकरण की धीमी गति को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि 18 से 44 वर्ष के सभी अंत्योदय राशन कार्डधारियों के हितग्राहियों का टीकाकरण एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र के कोमाबिर्ड मरीजों के टीकाकरण की गति जिलें में अच्छी नहीं हैं। इसके लिए उन्होंने जिलें के सभी वर्गों से सहयोग के लिए आग्रह किये हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!