रायपुर से जाने वाले हज यात्रियों का प्रशिक्षण कल

रायपुर / हज 2023 के लिए रायपुर से जाने वाले हज यात्रियों का प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम 24 मई को जयस्तंभ चौक के पास मौदहापारा रोड स्थित होटल आदित्य में प्रात: 10.30 बजे से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में राज्य मंत्रीमंडल के मंत्रीगण, निगम मंडल आयोग के अध्यक्ष, गणमान्य नागरिक एवं रायपुर संभाग के हज यात्री और मुस्लिम समाज के वरिष्ठगण उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमेैन मोहम्मद असलम खान की अगुवाई में प्रदेश के विभिन्न जगहों पर इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)