Advertisement

समधन से हैवानियत: बेटी से बलात्कार की धमकी देकर मां से किया दुष्कर्म, फिर साले के साथ मिलकर गैंगरेप

बिलासपुर: बिलासपुर के बिलासपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला का मामला सामने आया है. जहां एक अधेड़ ने अपने साले के साथ मिलकर अपनी ही समधन के साथ दुष्कर्म किया. ऐसा एक बार नहीं बल्कि बार-बार हुआ.परेशान होकर महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी तो मामले का खुलासा हुआ. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

सीपत क्षेत्र निवासी महिला ने अपनी बेटी की शादी सरकंडा क्षेत्र के गांव बहतराई में की हुई है. महिला की मानें आरोपी ने एक बार नहीं बल्कि बार-बार उसका रेप किया. साल 2020 में वह अपनी बेटी के रिश्तेदार की शादी में शामिल होने उसके ससुराल गई थी.शादी के बाद बेटी के ससुराल वाले दूसरे गांव चले गए तो महिला अपनी बेटी के साथ ही रुक गई. इस बीच उसकी बेटी का 45 वर्षीय ससुर लौट आया. मौका पाते ही उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

समधी की इस हरकत से डर कर महिला अपने गांव लौट आई. कुछ दिनों बाद उसकी नाती की तबीयत खराब हो गई. जिसके कारण उसे फिर बेटी के ससुराल जाना पड़ा. इस बार आरोपी ने अपनी ही बहू का रेप करने की धमकी देकर समधन को अपना शिकार बनाया.

महिला का कहना है कि लोकलाज के भय से उसने किसी को कुछ नहीं बताया और अपने गांव लौट आई. फिर इसके बाद आरोपी ने अपने 35 साल के साले के साथ मिलकर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

दामाद बीमार हुआ तो फिर समधी को मिल गया मौका
दामाद के बीमार होने पर महिला को अपनी बेटी के ससुराल जाना पड़ा. जहां समधी और उसके साले ने मिलकर महिला का रेप किया. यह सब कई दिनों तक चलता रहा. परेशान होकर महिला ने अपने पति को बताया, फिर वह दोनों पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई.

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05