झीरम के दिवंगत नेता हमारे भी मित्र थे : बृजमोहन

रायपुर। झीरम कांड के गुरुवार को 10 साल पूरे हो जाएंगे। इसे लेकर एक बार फिर राजनीति तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार किया है। कहा कि, भूपेश बघेल जी, झीरम घटना सिर्फ आपके लिए नहीं, हमारे लिए भी भावनात्मक है। दिवंगत नेता हमारे भी मित्र थे। इस मामले में राजनीति आप कर रहे हैं, भाजपा नहीं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा है कि, आप बताते क्यों नहीं? नक्सलियों ने जिसका नाम पूछकर छोड़ा, वह आपके मंत्रीमंडल का प्रमुख सहयोगी है। सीएम बघेल ने एक दिन पहले कहा था कि, भाजपा कुछ छिपाना चाहती है। उन्होंने कहा कि, इस घटना को लेकर हमारे मन में, आम जनता के मन में भी ढेरों सवाल उठते हैं। जिसका जवाब हमे भी आपसे चाहिए।

भाजपा नेता अग्रवाल ने कहा कि, आप तो कहते थे, गुनहगारों का नाम जेब में लिए घूम रहा हूं। इतने सालों से किसने आपको रोका है नाम सार्वजनिक करने से? या फिर ऐसा कहना आपकी कोरी बयानबाजी का हिस्सा था। स्पष्ट करें। कहा कि, झीरम मामले में राजनीतिक बयानबाजी करके आप लोगों को नहीं भटका सकते। पूरे देश को पता है कि झीरम घटना के बाद खलबली कांग्रेस पार्टी के भीतर ही मची थी। इस घटना के बाद ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के दो टुकड़े हुए थे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, इस दौरान चले गंभीर आरोप प्रत्यारोप के दौर को सभी ने देखा है। कभी-कभी सत्य को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती। आपकी कांग्रेस पार्टी का नक्सलियों के साथ कैसा संबंध है यह समय-समय पर जाहिर होता रहता है। पूरे देश भर के नक्सलियों के हिमायती आज कांग्रेस पार्टी की गोद में बैठे हैं।