छत्तीसगढ़ में गौसेवा-रामकाज से भाजपा बौखला गई : मोहन मरकाम

रायपुर । भाजपा की पत्रकार वार्ता पर पलटवार करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा गोसेवा और भगवान राम के नाम पर वर्षो से राजनीति करती छत्तीसगढ़ में दोनों ही मुद्दे उसके हाथ से छिन गया है तो भाजपा अध्यक्ष गलत बयानी कर रहे। 15 सालों तक गौशाला के नाम पर 1667 करोड़ का घोटाला किया, रमन राज में गौशालाओं में 27000 गाये मर गयी। तब भाजपा के किसी नेता ने गौशाला जाने की हिम्मत नहीं दिखाया था। आज जब प्रदेश में गायों के संरक्षण का काम हो रहा तब भाजपाईयों को पीड़ा हो रही है। भाजपा रामायण महोत्सव और गोठान के विरोध में उतर आई है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा अपना अस्तित्व बचाने गोठान जाकर दुष्प्रचार कर रही है। अभी तक प्रदेश के 400 गोठान तक नहीं पहुंच पाये है। दावा 4000 जाने कर रहे, बतायें कौन-कौन से गोठान गये थे सूची जारी करें। हम उसकी वास्तविक स्थिति को पता करेंगे? गोठानों में भाजपा के लोगों का विरोध जनता कर रही, भाजपा फिर भी हकीकत नहीं समझ रही।

उन्होंने कहा कि 15 साल तक राम वन गमन पथ नहीं बनाया। माता कौशल्या का मंदिर पर ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस की सरकार कर रही तो इनको पीड़ा हो रही है। भाजपाई बतायें कि उनको रामायण महोत्सव से परेशानी क्यों है? 15 सालों तक भाजपा की सरकार थी क्यों रामायण महोत्सव नहीं कराया? कांग्रेस सरकार रामायण महोत्सव करवा रही तो उसको पीड़ा क्यों हो रही? क्यों गांव-गांव की रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित नहीं किया था? माता कौशल्या और भगवान राम का छत्तीसगढ़ से नाता कांग्रेस की सरकार आने के बाद नहीं हुआ था, यह नाता तो पौराणिक सत्य है। भाजपा को 15 साल तक भगवान राम की याद नहीं आई।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

कांग्रेस सरकार के साढ़े चार साल में छत्तीसगढ़ राममय हो गया। छत्तीसगढ़ को राममय होता देख राम के नाम से राजनीति करने वाले चंदा बटोरने वाले भाजपा के पेट में दर्द शुरू हो गया। भाजपा अब छत्तीसगढ़ के भांचा श्री राम जी और बेटी कौशल्या माता जी के विरोध में उतर आई है। छत्तीसगढ़ के भांचा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के वनवास काल के दौरान जो अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में बीता जिसके अपने पौराणिक महत्व है जिसमें अनेक संदेश छुपे हुए हैं उस राम वन गमन पथ को संरक्षित करने के लिए सुंदर बनाने के लिए और माता कौशल्या जी जो छत्तीसगढ़ की बेटी है उनका इकलौता मंदिर चंदखुरी में है उस मंदिर की भव्यता सुंदरता के लिए कांग्रेस सरकार में कार्य हो रहे है।

भाजपा ने कभी राम और रामायण की सुध नहीं लिया। कांग्रेस की सरकार राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन कर रही तो भाजपा को इसमें भी आपत्ति है। दरअसल भाजपा को लगने लगा है कि यदि इस प्रकार का आयोजन होगा तो भाजपा की दुकानदारी बंद हो जायेगी इसलिये वह विरोध कर रही है। भाजपा अध्यक्ष को यह मालूम है कि भगवान राम और माता कौशल्या के लिये अगाध श्रद्धा का भाव है फिर भाजपा के 15 साल के शासन काल में भाजपा ने भगवान राम के वन गमन मार्ग और माता कौशल्या के मंदिर को भव्य बनाने संरक्षित करने का काम क्यों नहीं किया? आज जब भूपेश बघेल भगवान राम वन गमन मार्ग को विकसित कर रहे प्रभु राम की स्मृतियों को सहेज रहे तो कालनेमी रूपी भाजपाई उसमें विघ्न पैदा करने का काम कर रहे है।