देश की चुनौतियों पर काम करने के विकल्प पर विचार करें छात्र : विश्वभूषण हरिचंदन

रायपुर (वीएनएस)। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्यपाल तथा कुलाधिपति विश्वभूषण हरिचंदन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। उन्होेंने सभी पदक एवं उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि विद्यार्थी हमारे राष्ट्र की प्रमुख तकनीकी, सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय चुनौतियों पर कार्य करने के विकल्प पर विचार करें, साथ ही सभी विद्यार्थी, राष्ट्र की सेवा में तत्पर रहें।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

इस अवसर पर राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि देश को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने असंख्य कुर्बानियंा दी हैं। महात्मा गांधी, सुभाष चन्द्र बोस और अनेक सेनानियों ने अपने-अपने तरीकों से भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  गांधी जी के अहिंसात्मक तरीके से देश को आजाद कराने की कोशिश ने पूरे विश्व को आश्चर्य चकित कर दिया था। गांधी जी ने समाज के सभी वर्गो, विशेष कर विद्यार्थियों को भी आजादी के आंदोलन में शामिल होने का आव्हान किया था। नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने दिल्ली चलो का नारा देकर सभी लोगांे से सशस्त्र संग्राम में शामिल होने की अपील की थी। हमें उन असंख्य सेनानियों के बलिदान को नहीं भूलना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि देश को आगे ले जाने में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्वतंत्रता सेनानियों ने खुद को जिस तरह बलिदान कर देश को स्वतंत्र किया उसी तरह विद्यार्थियों को देश भक्ति की सोच लेकर देश की उन्नति एवं प्रगति में भागीदारी करने का आव्हान किया।

राज्यपाल ने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय, राज्य और क्षेत्र के शैक्षिक परिदृश्य का, वट वृक्ष की तरह श्रीवृद्धि कर रहा है और यह छत्तीसगढ़ के अनेक विश्वविद्यालयों का उद्गाता है। उन्होंने  उन्होंने विश्वविद्यालय में किये जा रहे अनुसंधानों तथा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए निरन्तर किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। हाल ही में इस विश्वविद्यालय को विशिष्ट शोध अनुदान से विश्वविद्यालय अनुसंधान और वैज्ञानिक उत्कृष्टता के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिक विभाग से 10 करोड़ का अनुदान प्राप्त हुआ है। 21 वीं सदी की जरूरतों को ध्यान रखते हुए नये रोजगारनोन्मुख पाठयक्रम तैयार किये है। विश्वविद्यालय और उद्योगों के बीच मजबूत संबंध बनाने के लिए योजना तैयार की गयी है, जो काॅर्पाेरेट एवं सामाजिक उत्तरदायित्व पूर्ण गतिविधियों को बढ़ावा देगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उपाधि के साथ विद्यार्थियों ने जो ज्ञान और मूल्य आत्मसात किये है वे उनका मार्गदर्शन करने में सहायक होंगे।

राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने को तैयार है। यह नीति गुणवत्ता, पहुंच और जवाब देही के आधार स्तंभो पर ध्यान केंद्रित कर रही है। विश्वविद्यालय को वृहद स्तर पर  समाज के लिए कार्य करने का प्रयास करना चाहिए।

समारोह के विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, और मुख्य वक्ता प्रो. वाई. एस. राजन, ने भी अपना उद्बोधन दिया। कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल ने स्वागत भाषण दिया। उन्होेंने विश्वविद्यालय की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के 26 वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास को संस्कृत विषय में डी. लिट की उपाधि प्रदान की। दीक्षांत समारोह में 127 विद्यार्थियों को 272 स्वर्ण पदक, 294 विद्यार्थियों को पीएच.डी., 1 लाख 17 हजार 31 विद्यार्थियों को स्नातक एवं 44 हजार 704 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर की डिग्री प्रदान की गयी।

समारोह में कार्यपरिषद एवं विद्यापरिषद के सदस्य, प्राध्यापकगण, शोधार्थी, विश्वविद्यालय के अधिकारी,  विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकगण उपस्थित थे