कारोबार में वृद्धि से लेकर घर में सुख शांति भी बनाएगा फिटकरी का ये टोटका

Fitkari Ke totke: फिटकरी का इस्तेमाल एक एंटीसेप्टिक के तौर पर किया जाता है। फिटकरी में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। यह पानी साफ करने से लेकर खून रोकने तक के कार्यों में इस्तेमाल की जाती है। लेकिन आप इसका उपयोग अपनी किस्मत चमकाने के लिए भी कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में फिटकरी के कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से आपके कई रुके हुए काम बनने लगते हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

कारोबार में वृद्धि के लिए क्या करें

अनेक प्रयासों के बाद भी अगर आपके कारोबार में वृद्धि नहीं हो रही तो ज्योतिष शास्त्र में इसके लिए एक उपाय बताया गया है। एक काले कपड़े में फिटकरी बांधकर उसे मुख्य द्वार पर लटका दें। इस उपाय को करने से धीरे-धीरे व्यापार संबंधी सभी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

कर्ज से कैसे पाएं छुटकारा

अगर आप लाख कोशिशों के बाद भी कर्ज नहीं उतार पा रहे, तो इसके लिए फिटकरी का ये उपाय आपके काम आ सकता है। इसके लिए एक पान के पत्ते पर थोड़ी-सी फिटकरी और सिंदूर बांधे फिर शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे किसी बड़े पत्थर से दबा दें। इस बात का ध्यान रखें कि इस टोटके को करते समय आपको कोई देख न रहा हो। यह उपाय लगातार तीन बुधवार तक करना है।

कैसे दूर होगी नकारात्मकता

फिटकरी का एक टुकड़ा कटोरी में रखकर उसे अपने घर के  बाथरूम में रख दें। इसे हर महीने बदलते रहें। फिटकरी नकारात्मक ऊर्जा को अपने अंदर समाहित कर लेती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इस उपाय से पारिवारिक सदस्यों की उन्नति होती है और साथ ही अटका हुआ धन भी मिल जाता है।