Advertisement

28 मई तक भरे जाएंगे बी.एड, डी.एड, नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के आॅनलाईन आवेदन

रायपुर : 28 मई तक भरे जाएंगे बी.एड, डी.एड, नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के आॅनलाईन आवेदन

17 जून को बी.एड, डी.एड, 24 जून को होगी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा

छत्तीसगढ़ में व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा प्री बी.एड, प्री डीएलएड, बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा आवेदन 28 मई तक आॅनलाईन भरे जाएंगे। भरे गए आवेदनों में अगले तीन दिन 29, 30 और 31 मई तक त्रुटि सुधार किया जा सकेगा। बीएड एवं डीएड की परीक्षा 17 जून 2023 को होगी। इन परीक्षाओं के लिए वेबसाइट परीक्षा मंडल द्वारा 9 जून को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा 24 जून को होगी। इन परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र 16 जून को जारी किए जाएंगे। परीक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर लाॅगिन कर आवेदन कर सकते है। राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार इन परीक्षाओं के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

आॅनलाईन आवेदन के साथ अभ्यर्थी की जाति, जन्मतिथि, स्थानीय निवासी आदि संबंधित प्रमाण-पत्र नहीं लिए जाएंगे। अभ्यर्थी के दस्तावेजों का परीक्षण काॅउसलिंग के दौरान होगा। अभ्यर्थी द्वारा दी गई गलत जानकारी के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल जवाबदार नहीं होगा। आॅनलाईन आवेदन में हुई त्रुटि को फार्म जमा करने की निर्धारित समय सीमा के दौरान भी सुधारा जा सकेगा। इसके अलावा आॅनलाईन फार्म भरने की अंतिम तिथि के बाद तीन दिन की समय अवधि में भी त्रुटि सुधार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधार सुविधा नहीं दी जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57