झीरम नक्सल हिंसा के शहीदों को संयुक्त जिला कार्यालय बलरामपुर में दी गई श्रद्धांजली

झीरम नक्सल हिंसा के शहीदों को संयुक्त जिला कार्यालय बलरामपुर में दी गई श्रद्धांजली

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने अहिंसा और सहनशीलता की दिलाई शपथ

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

मनोज यादव /न्यूज रिपोर्टर/बलरामपुर/ बस्तर जिले के झीरम घाटी नक्सल हिंसा में शहीद हुए जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को आज संयुक्त जिला कार्यालय बलरामपुर में भावभीनी श्रद्धांजली दी गई। झीरम श्रद्धांजली दिवस के अवसर पर इन शहीदों के सम्मान में आज यहां 2 मिनट का मौन रखा गया। कलेक्टर श्री एक्का ने कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा बनाये रखते हुए किसी भी प्रकार की हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ दिलाई। सभी ने नक्सलवाद और हिंसा का विरोध करने तथा छत्तीसगढ़ राज्य को फिर से शान्ति का टापू बनाने का संकल्प लिया।
झीरम घाटी में हुई नक्सल हिंसा में शहीद हुए जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षाबलों के जवान एवं विगत वर्षों तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा के शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एस. एस. पैकरा, संयुक्त कलेक्टर श्री आर. एन. पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती इंदिरा मिश्रा, सहित सभी कार्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।