Advertisement

वंदे मातरम को लेकर मेरठ में भिड़े भाजपा और एआईएमआईएम के पार्षद, दो गिरफ्तार

वंदे मातरम को लेकर मेरठ में भिड़े भाजपा और एआईएमआईएम के पार्षद, दो गिरफ्तार

मेरठ, उत्तर प्रदेश के मेरठ में महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) और भाजपा के पार्षदों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले में एआईएमआईएम की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। अतरिक्त पुलिस अधीक्षक पीयूष सिंह ने बताया कि मेरठ में शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम के दौरान भाजपा के पार्षदों ने एआईएमआईएम के सदस्यों से हाथापाई की। एआईएमआईएम की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके भाजपा पार्षद उत्तम सैनी और भाजपा नेता राजीव गुप्ता उर्फ काले को हिरासत में ले लिया। घटना की जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

भाजपा कार्यकर्ताओ का आरोप है कि एआईएमआईएम के पार्षद वंदे मातरम गीत के दौरान खड़े नहीं हुए। वहीं एआईएमआईएम पार्षदों का कहना है कि समारोह में राष्ट्रगान की जगह वंदे मातरम गाया गया, जिसका विरोध करने पर उनके साथ भाजपा के कुछ नेताओं और पार्षदों ने मारपीट की।

महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से हुई। इस मौके पर वहां मौजूद तमाम नेता और कार्यकर्ता गीत के सम्मान में अपनी सीट से खड़े हो गए, लेकिन एआईएमआईएम के पार्षद और कार्यकर्ता अपनी सीट बैठे रहे। इस बात पर भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं को गुस्सा आ गया।

घटना पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि इन लोगों को वंदे मातरम से आपत्ति क्यों है। उन्होंने कहा वो लोग खड़े हों इस पर भी कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन असभ्यता स्वीकार नहीं है।

एआईएमआईएम के पार्षद फजल करीम ने आरोप लगाया कि भाजपा के स्थानीय कुछ बड़े नेताओं के इशारे पर आज एआईएमआईएम के पार्षदों के साथ भाजपा पार्षदों ने मारपीट की।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57