Advertisement

एनआईए ने टेरर फंडिंग मामले में मप्र में 13 जगहों पर की छापेमारी

एनआईए ने टेरर फंडिंग मामले में मप्र में 13 जगहों पर की छापेमारी

नई दिल्ली, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मध्य प्रदेश में टेरर लिंक और टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में 13 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है। एनआईए की टीमों ने मामले में कथित आरोपियों से संबंधित परिसरों पर शनिवार सुबह छापेमारी शुरू की। फिलहाल इस मामले में एनआईए ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
एक सूत्र ने दावा किया कि यह मामला जेएमबी (जमात-उल-मुजाहिदीन), बांग्लादेश के कैडर से संबंधित है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

इस मामले में एनआईए ने छह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था, और भारत में अपने हमदर्दों की मदद से जाली भारतीय पहचान दस्तावेज हासिल किए थे।

इससे पहले सप्ताह में, एनआईए ने मप्र में कई जगहों पर छापेमारी की थी, इसमें कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पासबुक और संदिग्ध आतंकी लेनदेन से संबंधित पहचान दस्तावेज जब्त किए गए थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05