रायपुर में खदानों की जगह पर हो रही अवैध प्लाटिंग : बृजमोहन

रायपुर । वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर नगर निगम भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है। पूरे रायपुर शहर को योजनाबद्ध ढंग अवैध कामों को अंजाम देकर बेदर्दी के साथ बर्बाद किया जा रहा है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

बृजमोहन ने कहा कि संतोषी नगर,मठपुरैना आदि क्षेत्र में खदानें थी। खदानें सरकारी होती है। सरकारी खदानों की जगह अब प्लाटिंग हो रही है। पचास साल के रिकार्ड के साथ ये मामला मैने विधानसभा में भी उठाया था। विभागीय मंत्री ने जांच के निर्देश भी दिए थे। बावजूद वहा अवैध प्लाटिंग बदस्तूर जारी है। जिसके चलते कालोनी के लोग भी परेशान है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

उन्होंने कहा कि खदानों को पाटकर पर्यावरण विभाग ने वृक्षारोपण करने के लिए पचास लाख दिए थे ताकि पर्यावरण शुद्ध करने की दिशा में कार्य हो सके। परंतु वृक्षारोपण करने की बजाय वहा नगर निगम के संरक्षण से अवैध प्लाटिंग कर पर्यावरण को भी बर्बाद किया जा रहा है।

बृजमोहन ने कहा कि मठपुरैना,संतोषी नगर,संजय नगर के पूरे इलाकों का पूरा नापजोक सीमांकन होना चाहिए और अवैध प्लाटिंग पर रोक लगनी चाहिए। क्योंकि शहर बर्बाद हो रहा है बस्तियों का पानी रुक गया है उनकी निकासी रुक गई है।

शहर को बर्बाद करने का कोई काम कर रही है तो भूपेश बघेल की सरकार कर रही है।अवैध प्लाटिंग वालों से पैसा खाकर उनको कब्जा करने का अवसर दे रही है।