ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CM BHENT MULAQAT : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पटेल परिवार के घर में स्वादिष्ट और छत्तीसगढ़िया भोजन का लिया आनंद

रायपुर।  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंटमुलाकात अभियान के तहत आज दुर्ग जिले के भिलाई नगर विधानसभा के छावनी चौक पहुंचे। यहां लक्ष्मी पटेल एवं परिवार के आतिथ्य में मुख्यमंत्री उनके घर भोजन के लिए पहुंचे, जहां पटेल परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर वन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर और स्थानीय विधायक देवेन्द्र यादव भी उपस्थित थे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री ने पटेल परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़िया भोजन का स्वाद चखा, मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ मुनगा आलू की सब्जी, कांदा भाजी, पलक मटर की सब्जी, कोंचाई कुम्हड़ा और जिमिकांदा की सब्जी, सलाद और आम की चटनी और खीर परोसा। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़िया भोजन के लिए पटेल परिवार को उपहार भेंट कर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर
भोजन करता पाकर परिवारजन बहुत उत्साहित नजर आए।

मुख्यमंत्री बघेल को परिवार के मुखिया मोतीलाल पटेल ने बताया कि उनका तीन भाइयों का संयुक्त परिवार है। स्क्रीन प्रिंटिंग का पारिवारिक व्यवसाय है, उनके परिवार का राशन कार्ड तथा सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड भी बना हुआ है, उन्होंने आवास योजना का भी लाभ लिया है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!