Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस : आज पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेकर बनाएं विश्व रिकॉर्ड, इन नंबरों पर भेजें फोटो-वीडियो

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों में जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा अभिनव पहल करते हुए शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मिशन लाईफ कार्यक्रम के अंतर्गत यह शपथ कार्यक्रम एक जून 2023 को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है।

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल ने राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, पब्लिक एवं प्राईवेट सेक्टर के उद्योगों से जुड़े हुए लोगों, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं, स्थानीय संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं स्वसहायता समूह के सदस्यों से अपील की है कि वे इस महाअभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर विश्व कीर्तिमान का हिस्सा बनें। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल के अधिकारियों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता लाने के उद्देश्य से किए जा रहे इस शपथ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से ही नहीं बल्कि पूरे देश से लोग जुड़ेगें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल के अधिकारियों ने लोगों से अपनी शपथ की फोटो और वीडियो भेजने के लिए वाट्सअप नंबर जारी किया है। शपथ हिन्दी या अंग्रेजी में समूह या व्यक्तिगत रूप से लेकर उसका फोटो या वीडियो वाट्सअप नम्बर 7415781776, 7415796619 या 9109028361 पर एक जून को सुबह 08ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक भेजी जा सकेगी। यदि शपथ समूह में की जाती है उसका एक प्रमाण-पत्र कि कितने व्यक्तियों ने शपथ ली है, इसे भी वाट्सअप में शामिल किया जाना होगा।

शपथ इस प्रकार से लेना है- ‘‘मैं प्रतिज्ञा करता हूं कि पर्यावरण को बचाने के लिए अपने दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लाऊंगा, मैं यह भी वचन देता हूं कि अपने परिवार, मित्रों व अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहारों के महत्व के विषय में सतत रूप से प्रेरित करूंगा।’’

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57