छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदुर्गब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

“भूपेश बघेल में अगर दम है तो दुर्ग लोकसभा से लड़े चुनाव – ब्रजेश बिचपुरिया”

“भूपेश बघेल में अगर दम है तो दुर्ग लोकसभा से लड़े चुनाव – ब्रजेश बिचपुरिया”

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पाटन विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन पाटन भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष और लाभार्थी संपर्क अभियान के लोकसभा संयोजक श्री ब्रजेश बिचपुरिया मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए और सभी जिम्मेदार पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए उन्होंने आवाहन किया कि हम सबको मिलकर इस लोकसभा चुनाव में दुर्ग लोकसभा के प्रत्याशी श्री विजय बघेल जी को 6 लाख से ज्यादा मतों से विजय दिलाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करना है और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जो सपना अबकी बार 400 पार का है उसे छत्तीसगढ़ की 11 की 11 लोकसभा सीट को जीताकर पूरा करना है और उन्हें भेंट स्वरूप देना है साथ ही साथ ब्रजेश बिचपुरिया जी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को उन्हीं के घर और गढ़ पाटन से ललकारते हुए कहा कि अगर भूपेश जी में दम है तो दुर्ग लोकसभा से चुनाव लड़े ज्ञात होगी 2004 में भी ब्रजेश बिचपुरिया ने दुर्ग लोकसभा के चुनाव संचालक होते हुए पाटन में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर भूपेश बघेल को चेतावनी दी थी कि हम इस लोक सभा में आपको आपके गढ़ से हराएंगे और भूपेश बघेल जी लोकसभा प्रत्याशी रहते हुए चुनाव तो हारे ही थे साथ में 2003 में पाटन से विधायक जीतने के बाद भी 2004 में 9000 मतों से पाटन विधानसभा से ताराचंद साहू जी से हारे थे l कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला अध्यक्ष श्री जितेंद्र वर्मा जी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती हर्षा लोकमनी चन्द्राकर जी जिला पंचायत सदस्य दुर्ग, विशेष अतिथि श्री खेमलाल साहू जी अध्यक्ष मध्यमण्डल, श्री लोकमनी चन्द्राकर जी अध्यक्ष उत्तर मण्डल, श्री लालेश्वर साहू जी अध्यक्ष दक्षिण मण्डल की उपस्थिति में संपन्न हुआ । उक्त कार्यक्रम में पाटन विधानसभा क्षेत्र के तीनो मण्डल में निवासरत प्रदेश,जिला,मंडल के पदाधिकारी,कार्यकारणी सदस्यगण, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकारिणी, निर्वाचित समस्त स्तर के जनप्रतिनिधिगण, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ के अध्यक्ष के वरिष्ठ, कनिष्ठ देवतुल्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जिले के पदाधिकारी, मंडल के पदाधिकारी, युवा मोर्चा महिला मोर्चा एवं अन्य मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे l

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!